New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM

युद्धपोत सूरत (WARSHIP SURAT)

प्रारंभिक परीक्षा – युद्धपोत सूरत
 मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर-3  
 

चर्चा में क्यों 

भारतीय नौसेना के नवीनतम, स्वदेशी, निर्देशित मिसाइल विध्वंसक युद्धपोत सूरत' का अनावरण गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल द्वारा 06 नवंबर 2023 को सूरत में आयोजित एक समारोह में किया।

WARSHIP-SURAT

प्रमुख बिंदु 

  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसे 17 मार्च 2022 को मुंबई में लांच किया था।
  •  यह गुजरात के किसी भी शहर के नाम पर रखा जाने वाला पहला युद्धपोत है।
  • निर्माणाधीन नवीनतम युद्धपोत 'परियोजना 15 B’ की चौथी  पीढ़ी के स्टील्थ गाइडेड मिसाइल विध्वंसक युद्धपोत है, जिनमें 'सूरत' चौथा और अंतिम युद्धपोत है।
  •  यह युद्धपोत वर्तमान समय में मझगांव डाक्स शिपबिल्डर्स लिमिटेड मुंबई में निर्माणाधीन है।

 युद्धपोत सूरत(WARSHIP SURAT)

  • स्वतंत्रता प्राप्ति के समय देश की नौसेना छोटी थी, लेकिन वर्तमान में भारतीय नौसेना एक  सक्षम, युद्ध के लिए तैयार, एकजुट, विश्वसनीय और भविष्य के लिए सक्षम बल बन चुकी है। 
  • सूरत शहर भारत और कई अन्य देशों के लिए सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक केंद्र रहा है। 
  • सूरत जहाज निर्माण कार्यों के लिए भी एक समृद्ध केंद्र रहा है। 
  • सूरत 16वीं से 18वीं शताब्दी तक भारत और कई अन्य देशों के लिए सबसे महत्वपूर्ण समुद्री व्यापारिक केंद्र था।
  • सूरत शहर जहाज निर्माण कार्यों के लिए एक समृद्ध केंद्र भी रहा है और इस अवधि में सूरत में जहाज निर्माण  के लिए प्रसिद्ध था। यहां बने जहाज 100-100 साल तक समदंर में कार्यरत रहते थे।
  • भारत में एक नौसैनिक परंपरा बनी हुई है कि नौसैना के जहाजों का नाम  देश के प्रमुख शहरों के नाम पर रखा जाता है।
  • इसलिए देश की नौसेना को सूरत शहर के नाम पर अपने नवीनतम और तकनीकी रूप से सबसे उन्नत युद्धपोत का नाम दिया गया।
  • यह गुजरात के किसी भी शहर के नाम पर रखा जाने वाला पहला युद्धपोत है।
  • यह पहली बार है कि एक युद्धपोत के शिखर का अनावरण उसी शहर में किया जा रहा है जिसके नाम पर इसका नाम रखा गया है।

प्रश्न: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए 

  1. युद्धपोत सूरत को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 17 मार्च 2022 को मुंबई में लांच किया था।
  2. यह गुजरात के किसी भी शहर के नाम पर रखा जाने वाला पहला युद्धपोत है।
  3. युद्धपोत सूरत 'परियोजना 15 B’ के तहत निर्मित अंतिम युद्धपोत है।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं ?

 (a) केवल एक    

(b) केवल दो   

(c) सभी तीनों 

(d) कोई भी नहीं 

उत्तर: (c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न : युद्धपोत क्या होते हैं ? युद्धपोत सूरत के रणनीतिक महत्त्व का उल्लेख कीजिए।

स्रोत: पीआईबी

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR