New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th July 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 5th July 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 20th July 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th July 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 5th July 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 20th July 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM

जल महोत्सव 2023

प्रारंभिक परीक्षा –  जल महोत्सव 2023
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-3 

चर्चा में क्यों

 20 दिसंबर, 2023 से मध्यप्रदेश के खंडवा में इंदिरा सागर बैकवॉटर स्थित हनुवंतिया में जल महोत्सव का 8वां संस्करण शुरु हुआ है। यह महोत्सव 20 फरवरी, 2024 तक चलेगा।

jal-mahotsav

प्रमुख बिंदु 

  • ‘जल महोत्सव 2023 का आयोजन मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा सनसेट डेजर्ट कंपनी के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।
  • हनुवंतिया जल महोत्सव (8वां संस्करण) मध्य प्रदेश में भोपाल से लगभग 230 किलोमीटर दूर खंडवा जिले में नर्मदा नदी तट पर स्थित हनुवंतिया में प्रारंभ हुआ।
  • जल महोत्सव में साहसिक गतिविधियों, जीवंत सांस्कृतिक अनुभवों और प्रकृति की गोद में प्रवास का एक अनूठा मिश्रण पेश करने के लिए तैयार किया गया है।

jal-mahotsav-2023

  • यहां लोकगीत पर आधारित संगीत संध्या और लोकनृत्य के हिसाब से रात के समय गणगौर नृत्य की प्रस्तुतियां होगी।
  • जल महोत्सव में यादगार और आरामदायक अनुभव सुनिश्चित करने के लिए एक भव्य टेंट सिटी स्थापित की गई है।
  • इसमें पहली बार टेंट सिटी के अंदर ही मार्केट लगा है, जिसमें खाने की दुकानों के अलावा क्रॉफ्ट आइटम भी रहेंगे।
  •  यहां सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ-साथ कई तरह की वेलनेस गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी जो मध्य प्रदेश के मिनी गोवा में आने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र होंगी।
  • जल महोत्सव में जेट स्की, स्पीड बोट, बम्पर राइड, हॉट एयर बैलून, लैंड पैरासेलिंग, पैरा मोटर, रिवर्स/इजेक्शन बंजी तीरंदाजी, नाव और जल गतिविधियाँ, एटीवी बाइक राइड, आइलैंड ट्रैकिंग - हाइकिंग, हाई रोप कोर्स, ज़िप लाइन, पर्यटक ज़ोरबिंग (जल गतिविधि), एयर गन शूटिंग, दीवार पर चढ़ना और अन्य गतिविधियों का आनंद ले सकेंगे।

Festival-Menzetsky

  • जल महोत्सव 2023 में इस बार तीन कैटेगरी में 100 कॉटेज तैयार किए गए हैं।
  • इनमें 12 रॉयल, 50 लग्जरी और 38 डीलक्स कॉटेज शामिल हैं।
  • पर्यटन निगम द्वारा यहां जल, थल और वायु में एडवेंचर गेम्स का आयोजन किया जाता है।

TourismGdwaraYahanjal

प्रश्न: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए ।

  1. 20 दिसंबर, 2023 से मध्यप्रदेश के खंडवा में इंदिरा सागर बैकवॉटर स्थित हनुवंतिया में जल महोत्सव का 8वां संस्करण शुरु हुआ है। 
  2. ‘जल महोत्सव 2023 का आयोजन मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा सनसेट डेजर्ट कंपनी के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।
  3. जल महोत्सव में साहसिक गतिविधियों, जीवंत सांस्कृतिक अनुभवों और प्रकृति की गोद में प्रवास का एक अनूठा मिश्रण तैयार किया गया है।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं ?

(a) केवल एक

(b) केवल दो 

(c) सभी तीनों 

(d) कोई भी नहीं 

उत्तर: (c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न: जल महोत्सव 2023 क्या है? जल महोत्सव के महत्व पर प्रकाश डालिए।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR