New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM

WFP ने अफगानिस्तान के लिए 19 मिलियन डॉलर सहायता की अपील 

प्रारम्भिक परीक्षा – अफगानिस्तान में भूकंप
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-1और 3

संदर्भ

  • विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) ने भूकंप प्रभावित अफगानिस्तान में लोगों को सहायता प्रदान करने के लिए संयुक्त राष्ट्र से  $19 मिलियन प्रदान करने की अपील की।

Afghanistan-Earthquake

प्रमुख बिंदु

  • संयुक्त राष्ट्र के विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) ने भूकंप प्रभावित अफगानिस्तान में  लगभग 1 लाख लोगों को आपातकालीन खाद्य सहायता प्रदान करने का काम कर रही है लेकिन ये पर्याप्त नही है, जिसके लिए इसने संयुक्त राष्ट्र से सहायता करने की अपील की है।

अफ़ग़ानिस्तान में भूकंप

  • यहाँ पर 7 अक्टूबर, 2023 को पहला भूकंप आया, जिसका केंद्र ऐतिहासिक शहर हेरात में था। 
  • यह भूकंप 6.3 की तीव्रता का था जिससे लगभग 1,000 लोगों की मृत्यु तथा कई हजार लोग घायल एवं बेघर हो गए।
  • अभी अफगानिस्तान के लोग इस भूकंप से उबरे भी नहीं थे कि दूसरा भूकंप 15 अक्टूबर, 2023 को आ गया।
  • इन दोनों भूकंप से अफ़ग़ानिस्तान में काफी जन-धन की क्षति हुई है , जिसके कारण यहाँ पर खाद्य संकट जैसी अनेक समस्या उत्पन्न हो गई है। 

अफगानिस्तान में बार-बार भूकंप आने के कारण:

  • अफगानिस्तान भारतीय और यूरेशियन प्लेटों के अभिसरण अर्थात प्लेट की सीमा वाले क्षेत्र में स्थित है,जहां दो प्लेटें आपस में टकराती रहती हैं, जिसके परिणामस्वरूप यहाँ भूकंप की घटना देखी जाती है।

भूकंप की आवृत्ति

  • भूकंप एक प्राकृतिक आपदा है। विश्व के सभी भागों में तीव्र भूकंप नही आते हैं। केवल उसी क्षेत्र में भूकंप आते हैं जो भ्रंश के समीप हों। 

संयुक्त राष्ट्र संगठन (UNO)

  • संयुक्त राष्ट्र एक अंतरसरकारी संगठन है,यह विश्व में अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा, राष्ट्रों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध विकसित करना, अंतर्राष्ट्रीय सहयोग प्राप्त करना और राष्ट्रों के कार्यों में सामंजस्य स्थापित करने के लिए एक केंद्र के रूप में कार्य करता है।

विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) 

  • इसकी स्थापना संयुक्त राष्ट्र (UN) के द्वारा वर्ष1961 की गई थी। इसका मुख्यालय रोम , इटली में है । 
  • उद्देश्य: विश्व के भूख से ग्रसित देशों की मदद करना है, जिनके पास खाने के लिए पर्याप्त साधन उपलब्ध नहीं है।
  • वर्ष 2020 में विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) को भूख एवं संघर्ष प्रभावित क्षेत्रों में शांति के लिए स्थितियों को बेहतर बनाने में योगदान के लिए “शांति के नोबेल पुरस्कार” से सम्मानित किया गया था। 
  • यह पोषण स्तर में सुधार करने एवं समूह के साथ सामूहिक कार्य करता है। 
  • यह विश्व के स्कूलों में खाद्य प्रदान करता है।  
  • यह संगठन संयुक्त राष्ट्र के 17 सतत विकास लक्ष्यों में से दूसरे, शून्य भूख को प्राप्त करने के लिए काम कर रहा है । 
  • यह संगठन युद्धों और संघर्षों, महामारी , बाढ़, सूखा, भूकंप और तूफान जैसी आपदाओं से प्रभावित देशों की मदद करता है। 
  • यह संगठन बच्चों, गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं एवं बुजुर्गों जैसे कमजोर समूहों की सहायता करता है। 

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न:- हाल ही में किस संस्था ने संयुक्त राष्ट्र से अफगानिस्तान में आये भूकंप से राहत के लिए 19 मिलियन डॉलर की सहायता करने की अपील की है ? 

(a)  अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन 

(b)  अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष

 (c)  विश्व स्वास्थ्य संगठन 

(d)  विश्व खाद्य कार्यक्रम

उत्तर: (d)

मुख्य परीक्षा प्रश्न:- विश्व में आपदा ग्रसित देशों को खाद्य सहायता प्रदान करने के लिए संयुक्त राष्ट्र के द्वारा किये जा रहे कार्यों की विवेचना कीजिए।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR