New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 07th Dec. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 03rd Oct. 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 07th Dec. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 03rd Oct. 2026, 11:00 AM

व्हाइट-चीक्ड मैकाक

चर्चा में क्यों 

जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के वैज्ञानिकों ने अरुणाचल प्रदेश में एक नई स्तनधारी प्रजाति व्हाइट-चीक्ड मैकाक (White-Cheeked Macaques) की खोज की है। गौरतलब है कि इससे पूर्व इसे भारत में कभी नहीं देखा गया था। 

प्रमुख बिंदु 

  • व्हाइट-चीक्ड मैकाक बंदर सदृश प्रजाति है। इसे पहली बार वर्ष 2015 में दक्षिण-पूर्वी तिब्बत में चीनी वैज्ञानिकों द्वारा खोजा गया था।
  • चेहरा सफ़ेद होने के कारण यह अन्य मकाकों से भिन्न है। इसके गर्दन के क्षेत्र पर लंबे और घने बाल होते हैं तथा पूँछ लम्बी होती है।
  • यह प्रजाति उष्णकटिबंधीय जंगलों से लेकर प्राथमिक और माध्यमिक सदाबहार चौड़े पत्तों वाले जंगलों और मिश्रित चौड़ी-शंकुधारी जंगलों में पाई जाती है।
  • हालाँकि, इन प्रजातियों के संरक्षण की स्थिति अभी तक निर्धारित नहीं है, किंतु इस क्षेत्र में रहने वाले अन्य प्राइमेट की तरह इनके अवैध शिकार और वनों की कटाई के कारण इनके समक्ष आवास संकट की संभावना है।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR