New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th July 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 5th July 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 20th July 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th July 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 5th July 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 20th July 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM

वीमेन इन स्पेस लीडरशिप कार्यक्रम

  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (DST) ने ब्रिटिश काउंसिल के सहयोग से यूके-भारत शिक्षा एवं अनुसंधान पहल (UKIERI) के एक भाग के रूप में ‘वीमेन इन स्पेस लीडरशिप कार्यक्रम’ (WISLP) शुरू किया है।
  • यह कार्यक्रम अंतरिक्ष विज्ञान में लैंगिक समावेशी वातावरण बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह एक मजबूत नेतृत्व ढांचा तैयार करके महिलाओं को वैज्ञानिक अनुसंधान और नवाचार में सार्थक योगदान देने के लिए सशक्त बनाने में सहायक होगा।
  • इस पहल का उद्देश्य अंतरिक्ष विज्ञान में महिलाओं के नेतृत्व को बढ़ावा देने के लिए लैंगिक-समावेशी प्रथाओं को मजबूत करने में संस्थानों का समर्थन करना है, जिसके लिए रणनीतिक नेतृत्व ढांचा विकसित किया जाएगा। कोवेंट्री विश्वविद्यालय इस पहल में डिलीवरी पार्टनर है।
  • इस कार्यक्रम का उद्देश्य 250 शुरुआती करियर शोधकर्ताओं की नेतृत्व क्षमता का निर्माण करना है, उन्हें लैंगिक पूर्वाग्रहों से निपटने और एक स्थायी समर्थन नेटवर्क बनाने के लिए उपकरणों से लैस करना है। 
  • इस कार्यक्रम में स्थायी मार्गदर्शन नेटवर्क का निर्माण करना तथा खगोल भौतिकी और दूरसंचार जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में लैंगिक परिप्रेक्ष्य को एकीकृत करके वैज्ञानिक नवाचार को बढ़ावा देना शामिल होगा।

यूके-भारत शिक्षा एवं अनुसंधान पहल (UKIERI) के बारे में

  • यू.के.-भारत शिक्षा एवं अनुसंधान पहल (यू.के.आई.ई.आर.आई.) की शुरुआत अप्रैल 2006 में भारत तथा यू.के. के बीच शैक्षिक संबंधों को बढ़ाने के उद्देश्य से की गई थी। 
  • तब से इसको एक प्रमुख बहु-हितधारक कार्यक्रम के रूप में मान्यता दी गई है जिसने दोनों देशों के बीच अनुसंधान, नेतृत्व, शिक्षा एवं अब कौशल क्षेत्र के संबंधों को मजबूत किया है।
  • यह कार्यक्रम भारत तथा ब्रिटेन में शिक्षार्थियों, शोधकर्ताओं, विद्वानों, फेलो, कौशल क्षेत्र के पेशेवरों, उच्च शिक्षा एवं आगे की शिक्षण संस्थानों के नेतृत्वकर्ताओं के द्विपक्षीय व पारस्परिक लाभों पर केंद्रित है।
  • UKIERI के दो पहलू हैं :
    • अनुसंधान एवं नवाचार
    • शिक्षण एवं प्रशिक्षण
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR