New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 3rd Aug 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 3rd Aug 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM

युवा भारतीयों का कार्यबल

प्रारंभिक परीक्षा - समसामयिकी, भारतीय अर्थव्यवस्था निगरानी केंद्र, बेरोजगारी आदि
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन पेपर-3 

चर्चा में क्यों-    

भारतीय अर्थव्यवस्था निगरानी केंद्र (CMIE) के आर्थिक आउटलुक डेटा के विश्लेषण में भारत सबसे अधिक युवा आबादी वाला देश है, लेकिन इसका कार्यबल तेजी से बूढ़ा हो रहा है। यानी नियोजन में युवाओं की हिस्सेदारी कम हो रही है।

भारत का कार्यबल-

सीएमआईई के आंकड़ों में कार्यबल को तीन समूहों में विभाजित किया है-

  • जिनकी आयु 15 वर्ष या अधिक लेकिन 30 वर्ष से कम है
  • जिनकी आयु 30 वर्ष या अधिक लेकिन 45 वर्ष से कम है  
  • 45 वर्ष और उससे अधिक आयु वाले

workforce_1

तालिका-1 से पता चलता है कि- 

  • भारत के युवाओं(15 से 30 वर्ष आयु के) की हिस्सेदारी 2016-17 में 25% से गिरकर पिछले वित्तीय वर्ष के अंत में सिर्फ 17% रह गई है।
  • मध्य समूह के लोगों की हिस्सेदारी भी इसी अवधि में 38% से गिरकर 33% हो गई है।
  • सबसे बुजुर्ग आयु वर्ग की हिस्सेदारी 37% से बढ़कर 49% हो गई है।
  • दूसरे शब्दों में, पिछले सात वर्षों में, कार्यबल इतना बूढ़ा हो गया है कि 45 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोगों की हिस्सेदारी एक तिहाई से बढ़कर लगभग आधी हो गई है।

workforce_2

तालिका-2 से-

  •  नौकरीपेशा लोगों की कुल संख्या 41.27 करोड़ से गिरकर 40.58 करोड़ हो गई है।
  •  वहीं सबसे बड़ी गिरावट भारत के युवाओं की भागीदारी में हुई है।
  • 2016-17 में कार्यबल में 30 साल से कम उम्र के 10.34 करोड़ लोग थे. 2022-23 के अंत तक यह संख्या 3 करोड़ से अधिक गिरकर सिर्फ 7.1 करोड़ रह गई।

भारत का गिरता कार्यबल-

किसी भी जनसंख्या या आयु समूह के लिए रोजगार दर (ER) हमें बताती है कि उस आयु समूह या जनसंख्या का कितना अनुपात कार्यरत है-

workforce_3

तालिका-3 से- 

  • युवा वर्ग(15 से 30 वर्ष) की जनसंख्या 2016-17 में 35.49 करोड़ से बढ़कर 2022-23 में 38.13 करोड़ हो गई।
  • युवा आबादी में 2.64 करोड़ की वृद्धि हुई, 
  • नियोजित युवाओं की संख्या में 3.24 करोड़ की गिरावट आई। 
  • दूसरे शब्दों में, भारत के युवाओं ने वास्तव में पिछले सात वर्षों में रोजगार में 31% की भारी गिरावट का अनुभव किया है।
  • रोजगार दर में भारी गिरावट देखी गई है। यह 29% से गिरकर मात्र 19% रह गई है। यानी अब प्रत्येक 100 में से सिर्फ 19 के पास रोजगार है, जबकि सात साल पहले 29 के पास था।                

तालिका-4

workforce_4

तालिका 4 से-

अगली आयु वर्ग (40 से 45 वर्ष के बीच) के लिए भी रोजगार दर में गिरावट आई है  शुरुआत में इस आयु वर्ग में रोजगार दर ठीक थी।

तालिका-5

workforce_5

तालिका 5 से-

  • सबसे अधिक आयु वर्ग(45 वर्ष से अधिक) के लिए रोजगार दर में सबसे कम गिरावट आई है।
  • यह एकमात्र आयु वर्ग है जहां नौकरी करने वाले लोगों की संख्या वास्तव में बढ़ी है।
  • इस समूह की कुल जनसंख्या बढ़ गई और यही कारण है कि रोजगार दर(ER) में कुछ हद तक गिरावट आई है।

तालिका-6

workforce_6

तालिका 6 से-

  • 45 वर्ष और उससे अधिक की श्रेणी में 55-59 वर्ष का आयु वर्ग सबसे अलग है।
  • यह समूह जिसमें पिछले सात वर्षों में ER में सबसे अधिक वृद्धि भी दर्ज की है।

workforce_7

तालिका 7 से-

  • 5 वर्षों के समूहों पर विचार करें तो 25 से 29 वर्ष के आयु वर्ग में पिछले 7 वर्षों में रोजगार दर(ER) में वृद्धि देखी गई है। 
  • ER में इस वृद्धि का कारण यह नहीं है कि इस आयु वर्ग के अधिक लोगों को नौकरी मिल गई, बल्कि इस समूह की कुल आबादी में भारी गिरावट आई है।

आंकड़े स्पष्ट रूप से दर्शातें है कि भले ही भारत में बढ़ी हुई युवा आबादी है, लेकिन भारत का कार्यबल तेजी से बूढ़ा हो रहा है। ऐसा इसलिए है क्योंकि युवा नौकरी बाजार में अपनी पहचान बनाने में असफल हो रहे हैं।  यदि इन प्रवृत्तियों उलटा नहीं किया जाता है तो  भारत को युवा देश होने के बावजूद इसके प्रतिकूल स्थितियां अनुभव करनी पड़ सकती हैं।

प्रश्न:- हाल ही में भारतीय अर्थव्यवस्था निगरानी केंद्र (CMIE) द्वारा जारी आंकड़ों के सन्दर्भ में  निम्नलिखित कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

  1. पिछले सात वर्षों में युवा कार्यबल में वृद्धि दर्ज हुई है।
  2. यह एकमात्र आयु वर्ग है, जहां नौकरी करने वाले लोगों की संख्या वास्तव में कम हुई है।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए- 

कूट-

(a) केवल 1                          

(b) केवल 2                              

(c) 1 और 2 दोनों                  

(d) न 1 और ना ही 2   

उत्तर - (b)

मुख्य परीक्षा के लिए प्रश्न- भारत एक युवा देश है, किन्तु कार्यबल तेजी से बूढ़ा हो रहा है। विश्लेषण कीजिए।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR