New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 3rd Aug 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 3rd Aug 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM

विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप, 2023

संदर्भ-

  • नीरज चोपड़ा ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुषों की भाला फेंक (Javelin Throw) स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया।

मुख्य बिंदु-

  • विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन बुडापेस्ट (हंगरी) में किया जा रहा है।
  • नीरज चोपड़ा विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बन गए।
  • उन्होंने फाइनल में 88.17 मीटर के थ्रो के साथ पुरुषों की भाला फेंक में पाकिस्तान के अरशद नदीम को पराजित किया।
  • विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप, 2023 में नीरज चोपड़ा ने स्वर्ण पदक, पाकिस्तान के अरशद नदीम ने रजत पदक जीता, जबकि चेक गणराज्य के जैकब वडलेज ने कांस्य पदक जीता।
  • किशोर जेना और डीपी मनु क्रमशः पांचवें और छठे स्थान पर रहे, जिससे शीर्ष 6 में भारत के तीन एथलीट शामिल हो गए।
  • चोपड़ा ने टोक्यो में ओलंपिक स्वर्ण जीता था लेकिन 2022 में  यूजीन (U.S.A.) में आयोजित विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में केवल रजत पदक ही जीत सके। 
  • विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पदक जीतने वाली एकमात्र अन्य भारतीय अंजू बॉबी जॉर्ज थीं, जिन्होंने 2003 में पेरिस में महिलाओं की लंबी कूद में कांस्य पदक जीता था।
  • प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर नीरज चोपड़ा को बधाई देते हुए उन्हें "सच्चा चैंपियन" कहा।

प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रश्न-

 प्रश्न-  विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप, 2023 के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।

  1. विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप, 2023 का आयोजन अमेरिका में किया गया।
  2. नीरज चोपड़ा विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बन गए।
  3. चेक गणराज्य के जैकब वडलेज ने रजत पदक जीता।

उपर्युक्त में से कितना/कितनें कथन सही है/हैं?

(a) केवल एक

(b) केवल दो

(c) सभी तीनों

(d) कोई नहीं

उत्तर - (a)     

                                               
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR