New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th July 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 5th July 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 20th July 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th July 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 5th July 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 20th July 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM

विश्व सेरेब्रल पाल्सी दिवस (World Cerebral Palsy Day)

प्रारंभिक परीक्षा – विश्व सेरेब्रल पाल्सी दिवस
मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर-3

चर्चा में क्यों

  • भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने सेरेब्रल पाल्सी के बारे में जागरूकता पैदा करने की दृष्टि से 6 अक्टूबर 2023 को विश्व सेरेब्रल पाल्सी दिवस मनाया।

प्रमुख बिंदु

  • हर वर्ष 6 अक्टूबर को विश्व सेरेब्रल पाल्सी दिवस  सेरेब्रल पाल्सी के बारे में जागरूकता बढ़ाने, पीड़ित लोगों को समर्थन करने, उनके समावेश और उन्हे समझने के लिए एक मंच के रूप में कार्य करता है।
  • विश्व सेरेब्रल पाल्सी वैश्विक स्तर पर सेरेब्रल पाल्सी  का लोगों, परिवारों और समुदायों पर पड़ने वाले इसके प्रभाव पर प्रकाश डालता है।
  • 2023 में विश्व सेरेब्रल पाल्सी दिवस का विषय टुगेदर स्ट्रॉन्गर है।
  •  यह विषय सेरेब्रल पाल्सी समुदाय के भीतर और उससे परे एकता, सहयोग और आपसी समर्थन के महत्व पर प्रकाश डालता है।
  • आईसीएमआर(ICMR) के अनुसार, 1990 से 2019 के बीच मस्तिष्क की बीमारियां भारत में 4 से बढ़कर 8.02% तक पहुंची हैं।
  •  सेरेब्रल पाल्सी के मामले 2019 में 5.7% तक पहुंच गए हैं।

सेरेब्रल पाल्सी दिवस का महत्व 

  • 6 अक्टूबर को हर साल ‘वर्ल्ड सेरेब्रल पाल्सी डे’ के रूप में मनाया जाता है ताकि दुनियाभर में इस रोग के प्रति लोगों को जागरूक और शिक्षित किया जा सके।
  • समें पीड़ित व्यक्ति को सेरेब्रल पाल्सी के लक्षणों और उपचार के विषय में जानकारी देने और पीड़ित व्यक्ति को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया जाता है।

सेरेब्रल पाल्सी क्या है?

  • ये मांसपेशियों से जुड़ी एक तरह की बीमारी है, जो पीड़ित व्यक्ति के शारीरिक संतुलन को प्रभावित करने के साथ-साथ मस्तिष्क के विकास में बाधा उत्पन्न करती है।
  • सेरेब्रल पाल्सी को विकलांगता की श्रेणी में रखा गया है, क्योंकि इसमे दिमाग, शरीर में दिव्यंगता, देखने, सुनने, बोलने और सीखने की क्षमता खत्म हो जाती है।
  • सेरेब्रल पाल्सी एक गंभीर बीमारी है जिससे हर साल पूरे विश्व में लगभग 70 लाख से भी ज्यादा लोग पीड़ित होते हैं।
    • सेरेब्रल पाल्सी के पीड़ितों में अलग-अलग तरह के लक्षण और परेशानियां नजर आती हैं जिसके चलते इसे मॉनिटर करना काफी कठिन होता है।

    सेरेब्रल पाल्सी के सामान्य लक्षण

    • सेरेब्रल पाल्सी के लक्षण हर एक बच्चे में अलग पाए जा सकते हैं।
    • नवजात शिशु में सेरेब्रल पाल्सी के लक्षण कुछ इस प्रकार होते हैं जैसे कम रोना, धीरे-धीरे सांस लेना, अन्य बच्चों के मुकाबले बातचीत करने और खिलाने पर कोई खास प्रतिक्रिया न देना या बच्चे का एक्टिव न होना।

    सेरेब्रल पाल्सी के कारण

    • कई अलग-अलग प्रकार की मस्तिष्क विकृतियां और मस्तिष्क क्षति सेरेब्रल पाल्सी का कारण हो सकती हैं और कभी-कभी एक से अधिक कारण शामिल होते हैं।
    • जन्म से ठीक पहले, उसके दौरान और उसके तुरंत बाद होने वाली समस्याएं 15 से 20% मामलों का कारण होती हैं।
    • इन समस्याओं में प्रसव के दौरान ऑक्सीजन की कमी, संक्रमण और मस्तिष्क की चोटें शामिल हैं। 
    • गर्भावस्था के दौरान संक्रमण, जैसे- रूबेला, टोक्सोप्लाज़्मोसिस, ज़ीका वायरस संक्रमण या साइटोमेगालोवायरस संक्रमण भी कभी-कभी सेरेब्रल पाल्सी का कारण बनते हैं।
    • कभी-कभी आनुवंशिक असामान्यताओं के परिणामस्वरूप होने वाली मस्तिष्क की विकृतियां भी सेरेब्रल पाल्सी का कारण बनती हैं।
    • रक्त में बिलीरुबिन का उच्च स्तर मस्तिष्क क्षति का एक रूप बना सकता है जिसे कर्निकटेरस (kernicterus)कहा जाता है, जो सेरेब्रल पाल्सी का कारण बन सकता है।
    • जीवन के पहले दो वर्षों के दौरान गंभीर बीमारी, जैसे मस्तिष्क को ढकने वाले ऊतकों में सूजन (मेनिनजाइटिस), एक गंभीर रक्तप्रवाह संक्रमण (सेप्सिस), चोट, गंभीर डिहाइड्रेशन, मस्तिष्क को नुकसान पहुंचा सकते हैं और इसके परिणामस्वरूप सेरेब्रल पाल्सी हो सकती है।
      • जन्म के समय बच्चे को पर्याप्त ऑक्सीजन न मिले, रक्तचाप नियंत्रित न हो, गर्भावस्था में मां को कोई संक्रमण या फिर अनुवांशिक कारण बच्चे के मस्तिष्क विकास में बाधा बनते हैं।

      बचाव

      • जन्म से पहले: गर्भावस्था के दौरान जिनेटिक जांच में बीमारी का पता चल जाता है। इससे जन्म के तुरंत बाद इलाज हो सकता है। एंजाइम की कमी भी दूर कर सकते हैं।
      • जन्म के बाद: बच्चे के मेटाबॉलिक डिसऑर्डर की जांच भी जरूरी है। जिससे शुरू में बीमारी का पता लगने पर कुछ चीजों को ठीक किया जा सकता है

      प्रश्न:  निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए 

      1. 6 अक्टूबर को विश्व सेरेब्रल पाल्सी दिवस मनाया जाता है।
      2. सेरेब्रल पाल्सी मांसपेशियों से जुड़ी एक तरह की बीमारी है जो पीड़ित व्यक्ति के शारीरिक संतुलन को प्रभावित करने के साथ-साथ मस्तिष्क के विकास में बाधा उत्पन्न करती है। 

      उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं ?

       (a) केवल

      (b) केवल 2  

      (c) कथन 1 और 2 

      (d) न तो 1 ना ही 2 

      उत्तर: (c)

      मुख्य परीक्षा प्रश्न : सेरेब्रल पाल्सी क्या है ? सेरेब्रल पाल्सी के प्रमुख कारण एवं सेरेब्रल पाल्सी दिवस के महत्त्व का उल्लेख कीजिए।

                                                                                                                                                                                                           स्रोत: पीआईबी

      « »
      • SUN
      • MON
      • TUE
      • WED
      • THU
      • FRI
      • SAT
      Have any Query?

      Our support team will be happy to assist you!

      OR