New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

विश्व वन स्थिति रिपोर्ट 2024

संदर्भ

हाल ही में खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) द्वारा द्विवार्षिक ‘विश्व वन स्थिति रिपोर्ट 2024 जारी की गई है।

रिपोर्ट के मुख्य निष्कर्ष 

वन क्षेत्र में वृद्धि  

  • वन क्षेत्र में वृद्धि करने वाले शीर्ष देश : 
  1. चीन 19.37लाख हे. 
  2. ऑस्ट्रेलिया 4.46 लाख हे. 
  3. भारत 2.66 लाख हे.
  • वन क्षेत्र में वृद्धि दर्शाने वाले अन्य शीर्ष देश क्रमशः चिली, वियतनाम, तुर्की, संयुक्त राज्य अमेरिका, फ्रांस, इटली और रोमानिया हैं।
  • रिपोर्ट में भारत की नई राष्ट्रीय नीतियों के माध्यम से बंजर भूमि को बहाल करने और कृषि वानिकी का विस्तार करने के प्रयासों की प्रशंसा भी की गयी है।

निर्वनीकरण में उल्लेखनीय गिरावट 

  • इस वर्ष की रिपोर्ट में देशों द्वारा वनों की कटाई में उल्लेखनीय कमी पर प्रकाश डाला गया है।
    • इंडोनेशिया में 2021 से 2022 तक वनों की कटाई में 8.4% की कमी।
    • ब्राज़ील के अमेज़न में 2023 में वनों की कटाई में 50% तक की कमी।
  • रिपोर्ट के अनुसार 2000 से 2010 और 2010 से 2020 की अवधि के दौरान सकल वैश्विक मैंग्रोव हानि की दर में 23% की कमी आई है।
    • जलवायु परिवर्तन और समुद्र-स्तर में वृद्धि के कारण चरम मौसम की घटनाएं मैंग्रोव के लिए खतरा पैदा करती हैं और स्थानीय समुदायों को आपदाओं के प्रति संवेदनशील बनाती हैं।

जलवायु परिवर्तन का जंगलों पर प्रभाव 

  • जलवायु परिवर्तन जंगलों को जंगल की आग और कीटों जैसे अजैविक और जैविक तनावों के प्रति अधिक संवेदनशील बना रहा है।
    • आग की घटनाएँ : जंगल में आग लगने की तीव्रता और आवृत्ति में लगातार वृद्धि हो रही है जो कार्बन उत्सर्जन में वृद्धि के लिए एक महत्वपूर्ण कारक है।
  • 2023 के आंकड़ों के अनुसार, वैश्विक स्तर पर जंगलों में लगी आग की वजह से 6,687 मेगाटन कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन हुआ था।
  • कीटों का प्रभाव : जलवायु परिवर्तन के कारण जंगल कीटों, बीमारियों और आक्रामक प्रजातियों के प्रति कहीं ज्यादा संवेदनशील हो गए हैं, जो पेड़ों के लिए बड़ा खतरा हैं।
    • वर्ष 2027 तक, उत्तरी अमेरिका के कुछ हिस्सों में कीटों और बीमारियों से जंगलों को गंभीर नुकसान हो सकता है।

वैश्विक काष्ठ उत्पादन

  • वैश्विक लकड़ी उत्पादन रिकॉर्ड स्तर पर है, जो प्रति वर्ष लगभग 4 बिलियन घन मी. तक पहुँच गया है।
  • अनुमान है कि वर्ष 2021 और 2022 में औसतन 2.04 बिलियन घन मी. लकड़ी के लट्ठे (roundwood log) और लगभग 1.97 बिलियन घन मी. ईधन लकड़ी (woodfuel) काटी गई थी।
    • ईधन के लिए काटी गई कुल का लगभग 90% लकड़ी अफ़्रीकी देशों में काटी गई है।

रिपोर्ट  में बेहतर वनीकरण के सुझाव 

  • रिपोर्ट के अनुसार सतत विकास की दिशा में प्रगति के लिए वन क्षेत्र में नवाचार आवश्यक है।
    • इनमें उपग्रहों, ड्रोन, रडार और लिडार जैसी उन्नत तकनीकों की मदद से जंगलों की निगरानी और सामने आने वाली चुनौतियां से निपटने के लिए आंकड़े एकत्र करना और उनके विश्लेषण के लिए कृत्रिम बुद्धिमता जैसी उन्नत तकनीकों का उपयोग करना शामिल है।
  • निर्माण क्षेत्र में लकड़ी के स्थान पर दूसरे बेहतर विकल्पों का उपयोग करना।  
  • वनों की कटाई को रोकने एवं नीतियों के विकास में महिलाओं, युवाओं और स्थानीय समुदायों की हिस्सेदारी महत्वपूर्ण भूमिका का लाभ लेना। 
  • नवाचार को बढ़ावा देने के लिए परंपरागत ज्ञान तथा दृष्टिकोणों की आवश्यकताओं पर प्रकाश डाला गया है।   
  • रिपोर्ट में वन क्षेत्र में नए विचारों को बढ़ावा देने के लिए पांच तरीके सुझाए गए हैं-
    • इनमें जागरूकता बढ़ाना, कौशल और ज्ञान में सुधार करना, साझेदारी को बढ़ावा देना और वित्तपोषण की राह आसान बनाने के साथ ऐसे नियम और नीतियां बनाना जो नए विचारों को प्रोत्साहित करें।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR