New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

विश्व खुशहाली रिपोर्ट, 2025

अंतर्राष्ट्रीय खुशहाली दिवस पर संयुक्त राष्ट्र सतत विकास समाधान नेटवर्क ने विश्व खुशहाली रिपोर्ट, 2025 (World Happiness Report) जारी की। 20 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय खुशहाली दिवस मनाया जाता है।  

रिपोर्ट के बारे में 

  • पहला संस्करण : वर्ष 2012
  • जारीकर्ता : संयुक्त राष्ट्र सतत विकास समाधान नेटवर्क (UN-SDSN) द्वारा ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के वेलबीइंग रिसर्च सेंटर की साझेदारी में वार्षिक स्तर पर
  • मूल्यांकन : स्व-मूल्यांकित जीवन संतुष्टि के साथ-साथ सामाजिक एवं आर्थिक मानदंडों पर आधारित  
  • प्रमुख संकेतक :  
    • सामाजिक समर्थन
    • प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद
    • स्वस्थ जीवन प्रत्याशा 
    • स्वतंत्रता 
    • उदारता 
    • भ्रष्टाचार की अनुपस्थिति 

रिपोर्ट के प्रमुख निष्कर्ष 

  • फिनलैंड लगातार आठवें वर्ष शीर्ष स्थान पर मौजूद है और इसे दुनिया का सबसे खुशहाल देश बताया गया है। इसी प्रकार, अन्य नॉर्डिक देश डेनमार्क, आइसलैंड एवं स्वीडन क्रमशः शीर्ष पर बने हुए हैं।  
  • इस वर्ष 147 देशों की सूची में यूनाइटेड किंगडम 23वें एवं अमेरिका 24वें स्थान पर है। अमेरिका अब तक के अपने सबसे निचले 24वें स्थान पर है। 
    • कोस्टा रिका (6वें) एवं मैक्सिको (10वें) ने पहली बार शीर्ष 10 में प्रवेश किया है।
  • भारत की स्थिति : भारत को रिपोर्ट में 118वें स्थान पर रखा गया है जबकि पाकिस्तान 109वें स्थान पर है।
    • रिपोर्ट के विश्लेषण के अनुसार, आर्थिक एवं सामाजिक चुनौतियों का सामना करने के बावजूद पाकिस्तान की अपेक्षाकृत उच्च रैंकिंग उसके नागरिकों के बीच सामाजिक समर्थन की मजबूत भावना को दर्शाता है।
  • लगातार चौथे वर्ष 147वें स्थान के साथ अफगानिस्तान सबसे निचले पायदान पर है। 
  • शीर्ष 5 सबसे खुशहाल देश : फ़िनलैंड > डेनमार्क > आइसलैंड > स्वीडन > नीदरलैंड
  • निचले पायदान वाले पांच देश : ज़िम्बाब्वे (143) < मलावी (144) < लेबनान (145) < सिएरा लियोन (146) < अफगानिस्तान (147)
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X