New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM

विश्व बौद्धिक संपदा संकेतक (WIPI) रिपोर्ट 2024

चर्चा में क्यों?

  • विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (WIPO) ने बौद्धिक संपदा (IP) फाइलिंग करने संबंधी वैश्विक रुझानों को रेखांकित करते हुए विश्व बौद्धिक संपदा संकेतक (WIPI) रिपोर्ट 2024 प्रकाशित की है।

प्रमुख बिंदु

  • रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने वैश्विक बौद्धिक संपदा (IP) परिदृश्य में महत्वपूर्ण प्रगति की है।
  • पेटेंट, ट्रेडमार्क और औद्योगिक डिजाइन के लिए शीर्ष 10 देशों में स्थान प्राप्त किया है।
  • भारत अब 64,480 पेटेंट आवेदनों के साथ विश्व स्तर पर 6वें स्थान पर है।
  • इसमें से आधे से अधिक (55.2%) आवेदन घरेलू आवेदकों से आए हैं, जो देश के लिए पहली बार है।
  • भारत ने पिछले वर्ष की तुलना में वर्ष 2023 में 149.4% अधिक पेटेंट दिए।
  • भारत के औद्योगिक डिजाइन क्षेत्र में भी उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई, जिसमें आवेदनों में 36.4% की वृद्धि हुई।  
  • ट्रेडमार्क फाइलिंग में भारत में 2023 में 6.1% की वृद्धि हुई है।
  • भारत ट्रेडमार्क के मामले में दुनिया भर में चौथे स्थान पर है।
    • इसमें लगभग 90% फाइलिंग घरेलू व्यवसायों से हुई है। 
  • भारत का ट्रेडमार्क कार्यालय अब दुनिया भर में सक्रिय ट्रेडमार्क पंजीकरणों की दूसरी सबसे बड़ी संख्या रखता है।
    • इसमें 3.2 मिलियन से अधिक ट्रेडमार्क प्रभावी हैं।
  • 2018 और 2023 के बीच पेटेंट और औद्योगिक डिजाइन आवेदन दोगुने से अधिक हो गए।
    • वहीं ट्रेडमार्क दाखिल करने में 60% की वृद्धि हुई। 

पेटेंट, ट्रेडमार्क, और औद्योगिक डिज़ाइन

  • यह बौद्धिक संपदा के अलग-अलग पहलू हैं।
  • ये कानूनी उपकरण, व्यवसायों को अपनी रचनाओं से लाभ कमाने में मदद करते हैं।   

 पेटेंट

  • इसके माध्यम से किसी ऐसे आविष्कार को सुरक्षा मिलती है, जिससे किसी समस्या का समाधान हो।
  • पेटेंट की अवधि 20 वर्ष होती है। 

 ट्रेडमार्क

  • ब्रांड पहचान को सुरक्षित करता है।
  • यह प्रतीकों, शब्दों, लोगो, या चिह्नों से जुड़ा होता है।
  • ट्रेडमार्क की अवधि 10 साल होती है।
  • अतिरिक्त शुल्क देने पर, इसे 10 वर्ष के लिए बढ़ाया जा सकता है।

 औद्योगिक डिज़ाइन

  • किसी उत्पाद की दिखावट या सौंदर्य संबंधी विशेषताओं की रक्षा करता है।
  • औद्योगिक डिज़ाइन में, दो-आयामी और तीन-आयामी दोनों तरह की विशेषताएं शामिल होती हैं।
  • औद्योगिक डिज़ाइन की अवधि 10 साल + 5 साल होती है।

 नोट: विश्व बौद्धिक संपदा दिवस प्रत्येक वर्ष 26 अप्रैल को मनाया जाता है।

प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?

  1. पेटेंट की अवधि 20 वर्ष होती है।

  2. विश्व बौद्धिक संपदा दिवस 26 अप्रैल को मनाया जाता है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

(a) केवल 1

(b) केवल 2

(c) 1 और 2 दोनों

(d) न तो 1 न ही 2 

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR