New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM

विश्व मानक दिवस 14 अक्टूबर 2023 

प्रारंभिक परीक्षा – विश्व मानक दिवस 14 अक्टूबर 2023
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन पेपर-3

संदर्भ

  • प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय मानक संगठनों के बीच सहयोग करने के आधार पर विश्व मानक दिवस हर प्रतिवर्ष 14 अक्टूबर को मनाया जाता है।

World-Standards-Day

प्रमुख बिंदु

  • यह दिवस अंतर्राष्ट्रीय मानक संगठन (ISO), इंटरनेशनल इलेक्ट्रोटेक्निकल कमीशन (IEC), अमेरिकन सोसाइटी ऑफ मैकेनिकल इंजीनियर्स (AMME) जैसे मानक विकास संगठनों के भीतर स्वैच्छिक मानकों को विकसित करने में दुनिया भर के विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों के योगदान को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। 
  • विश्व मानक दिवस का उद्देश्य उपभोक्ताओं, नियामकों और उद्योग के बीच वैश्विक अर्थव्यवस्था में मानकीकरण के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।
  • मानकीकरण की सुविधा के लिए एक अंतरराष्ट्रीय संगठन बनाने के उद्देश्य से वर्ष 1956 में लंदन में 25 देशों के प्रतिनिधियों ने पहल की थी।  
  • पहला विश्व मानक दिवस 1970 में मनाया गया था।
  • वैश्विक मानकीकरण का मुख्यालय: जिनेवा, स्विट्जरलैंड में है।
  •  इसकी स्थापना 23 फरवरी 1947, लंदन, यूनाइटेड किंगडम में की गई थी। 
  • वैश्विक मानकीकरण के अध्यक्ष: उल्रिका फ़्रैंके (उलरिका फ़्रैंके) हैं।

मानकीकरण क्यों महत्वपूर्ण है?

  • दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में बने उपकरण का एक जगह उपयोग करने के लिए मानकीकरण आवश्यक है, जैसे- कोई राउटर भारत में बना हो तथा कोई स्मार्टफोन चीन में बना हो एवं राउटर और स्मार्टफोन के अन्दर लगे चिपसेट जापान में बना हो ,इन तीनों उपकरणों को एक जगह प्रयोग करने के लिए मानकीकरण आवश्यक है।     
  • मानकीकरण वैश्वीकरण खुले बाजार में उत्पादों के आयात- निर्यात एवं व्यापार को सुविधाजनक बनाने के लिए  महत्वपूर्ण है। 
  • यह हमारे लक्ष्यों को प्राप्त करने में आने वाली तकनीकी चुनौतियों पर काबू पाने में मदद करता है।
  • विश्व मानक दिवस,2023 का थीम- "बेहतर दुनिया के लिए साझा दृष्टिकोण: अच्छे स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सतत विकास लक्ष्य (SDG 3) को शामिल करना" है। 
  • यह थीम अधिक टिकाऊ तथा समावेशी दुनिया बनाने के लिए एकजुट दृष्टि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सभी व्यक्तियों की भलाई और अच्छे स्वास्थ्य को प्राथमिकता देती है। 
  • विश्व मानक दिवस दुनिया भर में मानकीकरण के क्षेत्र में योगदान देने वाले अनगिनत विशेषज्ञों के सामूहिक प्रयासों को पहचानने एवं आगे के रास्ते पर विचार करने के लिए एक मंच के रूप में भी कार्य करता है।

सतत विकास लक्ष्य (SDG 3) का उद्देश्य :

  • इसका उद्देश्य मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करके, प्रमुख बीमारियों को कम करना और आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच सुनिश्चित करके वैश्विक स्वास्थ्य में सुधार करना है। 
  • यह दिवस सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज और वित्तीय कठिनाई के बिना गुणवत्तापूर्ण देखभाल पर जोर देता है। 
  • SDG 3 व्यक्तियों, समुदायों एवं राष्ट्रों को लाभ पहुंचाने के लिए निवारक उपायों, टीकाकरण और बेहतर स्वास्थ्य देखभाल आदि बुनियादी ढांचे अच्छा बनाने का प्रयास कर रहा है । 
  • एसडीजी 3 के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए सहयोग, नवीन समाधान और वैश्विक स्वास्थ्य असमानताओं को दूर करने की आवश्यकता है।
  • विश्व मानक दिवस 2023 के प्रमुख गतिविधियों में शामिल हैं - क्वालिटी कनेक्ट कार्यक्रम अर्थात यूथ-टू-यूथ कनेक्ट, मानक महोत्सव, घरेलू कनेक्ट आदि।

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न : विश्व मानक दिवस के संदर्भ में,निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

  1. यह दिवस प्रतिवर्ष 14 अक्टूबर को दुनिया भर के विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों के योगदान को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। 
  2. विश्व मानक दिवस,2023 का विषय "बेहतर दुनिया के लिए साझा दृष्टिकोण: अच्छे स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सतत विकास लक्ष्य (SDG 3) को शामिल करना" है। 
  3. सतत विकास लक्ष्य (SDG 3)  का उद्देश्य मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करके, प्रमुख बीमारियों को कम करना और आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच सुनिश्चित करके वैश्विक स्वास्थ्य में सुधार करना है। 

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

(a) केवल एक

(b) केवल दो

(c) सभी तीन

(d) कोई भी नहीं

उत्तर: (c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न : वैश्वीक मानकीकरण क्या है ? वैश्विक परिदृश्य में इसके महत्त्व पर प्रकाश डालें?

स्रोत:PIB

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR