New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM

'यशस्विनी': महिला बाइक अभियान

प्रारंभिक परीक्षा – 'यशस्विनी': महिला बाइक अभियान
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-2,3

चर्चा में क्यों

  • जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने श्रीनगर के लाल चौक से 'यशस्विनी' नामक सीआरपीएफ महिला बाइक अभियान को हरी झंडी दिखाई।

प्रमुख बिंदु

  • महिला सशक्तिकरण का जश्न मनाने के लिए महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के सहयोग से सीआरपीएफ द्वारा इस रैली का आयोजन किया गया है।
  • इसमें सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर 15 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों से होकर गुजरने वाली 10,000 किलोमीटर की यात्रा में 75 रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिलों पर सवार 150 महिला सीआरपीएफ अधिकारी शामिल हैं, जिसका गंतव्य एकता नगर गुजरात है।

महत्व:

  • यह अभियान महिलाओं (नारी शक्ति) के लचीलेपन और ताकत का प्रतीक है।
  • इस अभियान का उद्देश्य महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम को बढ़ावा देना है।
  • यह देश की अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करने वाली सीआरपीएफ की वीरांगनाओं के साहस और दृढ़ संकल्प को भी उजागर करता है।
    • यात्रा के दौरान श्रीनगर, शिलांग और कन्याकुमारी की तीनों टीमें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत स्कूली बच्चों और कालेज की छात्राओं, महिला स्वयं सहायता समूहों, एनसीसी के कैडेटों, किशोर-किशोरियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से बातचीत कर उन्हें जागरूक करेंगी।

    प्रश्न: हाल ही में 'यशस्विनी' नामक महिला बाइक अभियान की शुरुआत कहाँ से हुई ?

    (a) चेन्नई   

    (b)  श्रीनगर 

    (c) हैदराबाद 

    (d) शिमला 

    उत्तर: (b)

                                                                                                                                                                                                   स्रोत: पीआईबी

    « »
    • SUN
    • MON
    • TUE
    • WED
    • THU
    • FRI
    • SAT
    Have any Query?

    Our support team will be happy to assist you!

    OR