New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

जोजिला वॉर डे

प्रारंभिक परीक्षा – 'जोजिला वॉर डे'
मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर-3

चर्चा में क्यों 

जम्मू-कश्मीर में द्रास के पास जोजिला युद्ध स्मारक पर1 नवंबर2023 को जोजिला दिवस मनाया गया।

zojila-war-day

प्रमुख बिंदु 

  • जोजिला दिवस भारतीय सेना की बहादुरी के अदम्य साहस का प्रतीक है।
  • यह लड़ाई इस वजह से भी ऐतिहासिक थी कि ऐसी ऊंचाइयों पर पहली बार टैंकों का इस्तेमाल किया गया था।
  • वर्ष 1948 में 'ऑपरेशन बाइसन' में भारतीय सैनिकों की वीरतापूर्ण कार्रवाई के जश्न में 'जोजिला दिवस' मनाया जाता है।
  • भारतीय सैनिक जोजिला दर्रे को पाकिस्तानी घुसपैठियों से मुक्त कराते हुए शहीद हुए थे।
  • भारतीय सेना ने पाकिस्तानी घुसपैठियों को खदेड़ कर लद्दाख के 'जोजिला' पर कब्जा किया था।

जोजिला दर्रा 

  • ज़ोजिला दर्रा  एक उच्च पर्वतीय दर्रा है जो भारतीय लद्दाख क्षेत्र के हिमालय में स्थित है।
  • जोजिला दर्रा भारत की सबसे खतरनाक सड़कों में से एक है।
  • 'जोजिला  दर्रा 11,500 फीट से अधिक की ऊंचाई पर स्थित है और यह कश्मीर घाटी को लद्दाख क्षेत्र से जोड़ता है। 
  • जोजिला पास की कुल लंबाई  9 किमी है एवं राष्ट्रीय राजमार्ग 1D जोजिला दर्रे में है।
  • कारगिल जिले में स्थित यह दर्रा कश्मीर घाटी को द्रास और सुरू घाटी से जोड़ता है और पूर्व में सिंधु घाटी को जोड़ता है।
  • ज़ोजिला दर्रा को लद्दाख के प्रवेश द्वार के रूप में नामित किया जाता है।
  • जोजिला पास के  रास्ते लद्दाख में रसद और अन्य सामानों की सप्लाई होती है।
  • हर साल सर्दियों के दौरान भारी बर्फबारी के कारण वाहन का आवागमन रुक जाता है, इसलिए सभी मौसम में आवागमन बनाये रखने के लिए ज़ोजिला टनल का निर्माण किया जा रहा है।

प्रश्न: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए 

  1. जम्मू-कश्मीर में द्रास के पास जोजिला युद्ध स्मारक पर 1 नवंबर2023 को जोजिला दिवस मनाया जाता है ।
  2. ज़ोजिला दर्रे को लद्दाख का प्रवेश द्वार कहा जाता है। 

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं ?

 (a) केवल 1   

(b) केवल 2  

(c) कथन 1 और 2 

(d) न तो 1, न ही 2 

उत्तर: (c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न : जोजिला दर्रे के रणनीतिक महत्त्व की विवेचना कीजिए।

स्रोत: NBT

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X