New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

जोलजेस्मा इंजेक्शन

प्रारंभिक परीक्षा- समसामयिकी 

संदर्भ- 

हाल में, कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने एक बच्चे के इलाज में मदद के लिए प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है।

zolgesma-injection

प्रमुख बिंदु:

  1. बच्चा स्पाइनल मस्कुलर एट्राफी बीमारी से पीड़ित है।
  2. स्विस फार्मास्युटिकल कंपनी नोवार्टिस द्वारा विकसित जोलजेस्मा इंजेक्शन को स्पाइनल मस्कुलर एट्रॉफी के इलाज के लिए डिज़ाइन किया गया है।
  3. भारत में जोलजेस्मा की कीमत 17 करोड़ है।
  4. इस दवा को अभी भारत में मंजूरी नहीं मिली है। ऐसा अनुमान है कि पिछले कुछ वर्षों में करीब 90 बच्चों को यह इंजेक्शन लगाया गया है। 

sma

स्पाइनल मस्कुलर एट्रॉफी (SMA)

  • यह एक अनुवांशिक विकार है।
  • यह पीड़ित की तंत्रिका तंत्र और मांसपेशियों को प्रभावित करता है।
  • यह विकार जीन में उत्परिवर्तन के कारण होता है।
  • यह जीवित पैदा होने वाले 10,000 नवजात शिशुओं में से एक में पाए जाने की दर है।
  • टाइप 1 SMA को सबसे गंभीर माना जाता है, जो कि जन्म लेने के शुरूआती कुछ एक महीनों में ही सामने आने लगता है।
  • यह बीमारी ब्रेन के नर्व सेल्स और रीढ़ की हड्डी को नुकसान पहुंचाती है। 

प्रश्न:- स्पाइनल मस्कुलर एट्रॉफी विकार के संबंध में, निम्नलिखित कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

  1. यह एक अनुवांशिक विकार है।
  2. इसके इलाज में जोलजेस्मा इंजेक्शन का प्रयोग किया जा रहा है।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए- 

कूट-

(a) केवल 1

(b) केवल 2

(c) 1 और 2 दोनों

(d) न 1 और ना ही 2   

उत्तर- (c)

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR