New
UPSC GS Foundation (Prelims + Mains) Batch | Starting from : 20 May 2024, 11:30 AM | Call: 9555124124

ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफ़ेस (BCI) 

प्रारंभिक परीक्षा- ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफ़ेस (BCI)
मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर-3

चर्चा में क्यों

शोधकर्ताओं ने एक ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफ़ेस (BCI) डिवाइस बनाया है जो गंभीर रूप से लकवाग्रस्त व्यक्तियों को डिजिटल माध्यम का उपयोग करके संवाद करने में सक्षम बनाता है ।इस डिजिटल माध्यम को ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफ़ेस (BCI) से सिग्नल प्राप्त होते हैं।

brain

बीसीआई कैसे काम करता हैं?

  • ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेस (BCI) मानव मस्तिष्क और उपकरणों के बीच सीधा संचार  स्थापित करता है ।
  • ये  उन्नत तकनीकी  का प्रयोग करके मस्तिष्क संकेतों की व्याख्या करते हैं

प्रौद्योगिकी का महत्व:

  • यह  अन्य प्रौद्योगिकी, न्यूरोरेहैबिलिटेशन (Neurorehabilitation) , अनुसंधान एवं शोध और गेमिंग जैसे उन्नत नियंत्रण अनुप्रयोगों के लिए महत्वपूर्ण  हैं।
  • न्यूरोरेहैबिलिटेशन (Neurorehabilitation) एक जटिल चिकित्सा प्रक्रिया है जिसका उद्देश्य तंत्रिका तंत्र की चोट से उबरने में सहायता करता है।
  • बीसीआई एक साथ तीन आउटपुट उत्पन्न करने के लिए मस्तिष्क संकेतों को डिकोड करता है, जैसे : विषय (text), श्रव्य भाषण (audible speech) और एक बोलने वाला अवतार (a speaking avatar)।

उपयोग :

  • इसका उपयोग दिव्यांग व्यक्तियों की सहायता के लिए किया जा सकता है।
  • प्रौद्योगिकी के उपयोग से दिव्यांग व्यक्तियों के लिए नए उपकरण बनाया जा सकता है।
  • ब्रेन- कंप्यूटर इंटरफेस मस्तिष्क की गतिविधि को सटीक रूप से डिकोड करने में सक्षम हैं।
  • बीसीआई (BCI) पक्षाघात से पीड़ित लोगों को  प्राकृतिक तरीके से संवाद करने की अधिक संभावनाएं प्रदान करता है।

चिंताएँ :

  •  मस्तिष्क डेटा पर साइबर हमले का खतरा।
  •  लागत अधिक होने के कारण असमान पहुंच।
  •  मस्तिष्क संकेतों के सटीक अनुवाद से संबंधित चुनौतियाँ शामिल है।

प्रश्न:  निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए 

  1. ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेस (BCI) मानव मस्तिष्क और उपकरणों के बीच सीधा संचार स्थापित करता है।
  2. ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफ़ेस डिवाइस के माध्यम से मस्तिष्क का परीक्षण किया जाता है। 

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

(a) केवल 1  

(b) केवल 2  

(c) कथन 1 और 2 

(d) न तो 1 ना ही 2 

उत्तर: (a)

मुख्य परीक्षा प्रश्न: ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफ़ेस (BCI) डिवाइस से संबंधित प्रमुख अनुप्रयोगों को स्पष्ट कीजिए।

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR