New
UPSC GS Foundation (Prelims + Mains) Batch | Starting from : 20 May 2024, 11:30 AM | Call: 9555124124

कैमलिड्स (Camelids)

प्रारम्भिक परीक्षा – कैमलिड्स
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर- 3

संदर्भ

संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2024 को अंतर्राष्ट्रीय कैमलिड्स वर्ष घोषित किया है। यह निर्णय दुनिया भर के लोगों के जीवन में कैमलिड्स के महत्व को उजागर करने के लिए लिया गया है।

hunger-poverty

अंतर्राष्ट्रीय कैमलिड्स वर्ष 2024 का उद्देश्य:-

  • अंतर्राष्ट्रीय कैमलिड्स वर्ष 2024 का उद्देश्य कैमलिड्स की अप्रयुक्त क्षमता के बारे में जागरूकता उत्पन्न करना और कैमलिड्स क्षेत्र में निवेश बढ़ाने का आह्वान करना, अधिक अनुसंधान, क्षमता विकास और नवीन प्रथाओं और प्रौद्योगिकियों का उपयोग करना है।
  • (The International Year of Camelids 2024 aims to build awareness of the untapped potential of camelids and to call for increased investment in the camelid sector, advocating for greater research, capacity development and the use of innovative practices and technologies)

कैमलिड्स (Camelids):-

Camelids

  • यह ऊँट विश्व के 90 से अधिक देशों में पाए जाते हैं। 

कैमलिड्स का महत्व:-

  • कैमलिड्स संयुक्त राष्ट्र द्वारा परिकल्पित सतत विकास लक्ष्यों (SDG) को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। 
  • ये जीव स्थानीय समुदायों के लिए खाद्य सुरक्षा, पोषण और आर्थिक विकास में सहायक होते हैं।
  • ये जीव दूध और मांस का एक स्रोत हैं जो लोगों को खाद्य सुरक्षा में सहायता प्रदान करते हैं। 
  • ये जीव फाइबर भी प्रदान करते हैं जिसका उपयोग कपड़े और आश्रय के लिए किया जाता है।
  • इनका उपयोग लोग परिवहन के साधन के रूप में भी करते है। 
  • ये जीव जैविक खाद भी उपलब्ध कराते हैं जिसका उपयोग कृषि में किया जाता है। 

विशेषता 

  • ये शाकाहारी, पतले गर्दन,लंबे पैर एवं जुगाली करने वाले जीव हैं। इनके दांत तीक्ष्ण होते हैं। 
  • इनके खुर नहीं होते बल्कि, पैर में दो उंगलियां होती हैं,जिनमें नाखून और मुलायम पैड होते हैं जिन्हें ग्रीक भाषा में टायलोपोडा कहा जाता है जिसका अर्थ "गद्देदार पैर" है। 
  • अफ़्रीकी-एशियाई ऊँट प्रजातियों ने कठोर, जलविहीन वातावरण में अपने जीवन के लिए व्यापक अनुकूलन विकसित किया है। 
  • बैक्ट्रियन ऊंट की जंगली प्रजाति खारा पानी पीने में सक्षम हैं । 
  • निवास :- कैमलिड्स एंडीज़ पर्वत श्रृंखला के ऊंचे क्षेत्रों, अफ्रीका और एशिया के शुष्क और अर्ध-शुष्क क्षेत्रों में पाए जाते हैं। 

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न:- निम्नलिखित में से संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2024 को कौन-सा वर्ष घोषित किया है? 

(a)  बाजरा  वर्ष (millet year)  

(b)  सतत पर्वतीय विकास  वर्ष (Sustainable Mountain Development Year) 

(c)  अंतर्राष्ट्रीय कैमलिड्स वर्ष (International Year of Camelids)  

(d)  फलों और सब्जियों का वर्ष (Year of fruits and vegetables)

उत्तर: (c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न:- संयुक्त राष्ट्र के द्वारा वर्ष 2024 को अंतर्राष्ट्रीय कैमलिड्स वर्ष घोषित किये जाने के उद्देश्यों की व्याख्या कीजिए।

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR