New
UPSC GS Foundation (Prelims + Mains) Batch | Starting from : 20 May 2024, 11:30 AM | Call: 9555124124

क्लाइमेट वलनरेबल फोरम (CVF) (Climate Vulnerable Forum : CVF)

प्रारम्भिक परीक्षा –क्लाइमेट वलनरेबल फोरम (CVF)
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर- 3

संदर्भ

  • इस फोरम में मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद ने, भारतीय कंपनियों मालदीव और अन्य 'जलवायु कमजोर' देशों में स्वच्छ/ नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं में निवेश करने की बात कही है। 

CVF

प्रमुख बिंदु 

  • CVF सम्मलेन के महासचिव एवं मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद ने भारत की गैर-जीवाश्म ईंधन स्रोतों से 500 गीगावॉट बिजली उत्पादित करने और उत्सर्जन को 45% तक कम करने की प्रतिबद्धता को देखते हुए भारत को जलवायु-संवेदनशील देशों में नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं में अधिक निवेश करने की सलाह दी है।
  • कई भारतीय निवेशकों की रुचि नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं, विशेष रूप से सौर और पवन परियोजनाओं में निवेश करने में देखी गई है।
  • विकास बैंक और अमीर विकसित देश "निवेश को जोखिम से मुक्त करने" में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। 
  • श्री नशीद के अनुसार, कमजोर देश वास्तव में अनुदान नहीं मांग रहे हैं बल्कि अपनी अर्थव्यवस्थाओं में वास्तविक निवेश की मांग कर रहे हैं, जिससे उनके देश का विकास संभव हो सके।

विशेष तथ्य 

  • वर्तमान में क्लाइमेट वलनरेबल फोरम (CVF) की वर्ष 2022-2024 की अध्यक्षता घाना के द्वारा किया जा रहा है। इथियोपिया के बाद घाना CVF का नेतृत्व करने वाला दूसरा अफ्रीकी देश है।
  • CVF जलवायु कार्रवाई के तहत 100% घरेलू नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन को पूरा करने के लिए प्रयास करने के लिए प्रतिबद्ध है। 

पेरिस समझौता

  • जलवायु परिवर्तन और इसके नकारात्मक प्रभावों से निपटने के लिए, पेरिस में संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (COP-21) में विश्व के नेताओं ने 12 दिसंबर 2015 को एक पेरिस समझौता किया था।
  • श्री नशीद के अनुसार, भरत इस समझौते का एक हस्ताक्षरकर्ता देश है। इस समझौते के तहत भारत वैश्विक औसत तापमान वृद्धि को 2 डिग्री सेल्सियस से नीचे और जहाँ तक संभव हो 1.5 डिग्री सेल्सियस से नीचे रखने के प्रति प्रयासरत है। 
  • इसके लिए भारत नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन में निवेश करने की रूचि दिखा रहा है जो जलवायु-संवेदनशील देशों के लिए सहायक हो सकता है।  

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न:- क्लाइमेट वलनरेबल फोरम (CVF) के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: 

  1. यह 58 देशों का एक समूह है, जो विशेष रूप से जलवायु परिवर्तन से होने वाली प्राकृतिक आपदाओं के प्रति संवेदनशील हैं। 
  2. स्थापना नवंबर 2019 में मालदीव द्वारा माले में 10 अन्य देशों के साथ मिलकर की गई थी।
  3. यह समूह वैश्विक जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए भाग लेने वाली सरकारों के लिए एक दक्षिण-दक्षिण सहयोग मंच के रूप में कार्य करता है।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

(a) केवल एक

(b) केवल दो

(c) सभी तीन

(d) कोई भी नहीं

उत्तर - (b)

मुख्य परीक्षा प्रश्न:- क्लाइमेट वलनरेबल फोरम (CVF) क्या है? जलवायु परिवर्तन को कम करने में इसकी भूमिका को स्पष्ट कीजिए।

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR