New
UPSC GS Foundation (Prelims + Mains) Batch | Starting from : 20 May 2024, 11:30 AM | Call: 9555124124

CGIAR के वैश्विक पहल में ICRISAT शामिल हुआ

प्रारंभिक परीक्षा – अंतर्राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान केंद्रों का संघ (CGIAR)
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन पेपर-3

चर्चा में क्यों

  • हैदराबाद स्थित अंतर्राष्ट्रीय अनुसंधान संस्थान,अर्ध-शुष्क उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों के लिए अंतर्राष्ट्रीय फसल अनुसंधान संस्थान (International Crops Research Institute for the Semi-arid Tropics:ICRISAT), जो उष्णकटिबंधीय शुष्क भूमि कृषि खाद्य प्रणाली नवाचार पर ध्यान केंद्रित करता है, अंतर्राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान केंद्रों का संघ (CGIAR) के एकीकृत साझेदारी में शामिल हो गया है।

 CGIAR-global-initiative

प्रमुख बिंदु 

अंतर्राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान केंद्र के संघ (Consortium of International Agricultural Research Centers : CGIAR) का वैश्विक पहल : 

  • इस पहल का उद्देश्य जलवायु संकट से उत्पन्न चुनौतियों से निपटने के लिए भोजन, भूमि और जल प्रणालियों को बदलना/परिवर्तित करना है।
  • अंतर्राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान केंद्रों का संघ (CGIAR)- इसका मुख्यालय मोंटपेलियर, फ्राँस में स्थित है। 
  • CGIAR एक वैश्विक साझेदारी/समझौता है जो विश्व में खाद्य सुरक्षा से संबंधित अनुसंधान में लगे अंतर्राष्ट्रीय संगठनों को एकजुट करने का कार्य करती है। 
  • अर्ध-शुष्क उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों के लिए अंतर्राष्ट्रीय फसल अनुसंधान संस्थान (International Crops Research Institute for the Semi-arid Tropics:ICRISAT) एक गैर-लाभकारी, गैर-राजनीतिक सार्वजनिक अंतर्राष्ट्रीय अनुसंधान संगठन है, जो एशिया और उप-सहारा अफ्रीका में कृषि के विकास के लिये अनुसंधान (Research) करता है।
  • इसका मुख्यालय हैदराबाद के पाटनचेरू में स्थित है।
  • इसकी स्थापना वर्ष1972 में फोर्ड और रॉकफेलर फाउंडेशन द्वारा बुलाए गए संगठनों के एक संघ के द्वारा की गई थी। 
  • इसके चार्टर पर खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) और संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) ने हस्ताक्षर किए थे।
  • इस संगठन में विश्व के लगभग सभी कृषि अनुसंधान से जुड़े भागीदार संगठन  शामिल हैं। 
  • CGIAR संघ में 8,000 से अधिक कर्मचारी हैं, जो 80 से अधिक देशों में कार्यरत हैं।
  • CGIAR में 15 अंतर्राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान संस्थान शामिल हैं।

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न : अंतर्राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान केंद्र संघ क्या है ?

1.गैर-लाभकारी वैश्विक संगठन है।
2. राजनीतिक वैश्विक संगठन है।  

 नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए- 

कूट-

(a) केवल 1

(b) केवल 2

(c) 1 और 2 दोनों

(d) न 1 और ना ही 2

उत्तर - (a)

मुख्य परीक्षा प्रश्न : अंतर्राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान केंद्र संघ क्या है ? बढ़ते खाद्य संकट से निपटने में इसकी भूमिका पर प्रकाश डालें?

स्रोत: businessline.TH

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR