New
UPSC GS Foundation (Prelims + Mains) Batch | Starting from : 20 May 2024, 11:30 AM | Call: 9555124124

काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान

प्रारम्भिक परीक्षा – काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-3

चर्चा में क्यों

  • काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान को एक ब्रिटिश वन अधिकारी पैट्रिक डी. स्ट्रेसी को साहित्यिक श्रद्धांजलि देने के लिए 15 अक्टूबर 2023 को खोला गया। 
  • यह राष्ट्रीय उद्यान प्रत्येक वर्ष अक्टूबर में पर्यटकों के लिए खोला जाता है।

प्रमुख बिंदु

  • वर्ष 2020 में काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के सेंटेनरी कन्वेंशन सेंटर में प्रकृति एवं वन्यजीव-विशिष्ट पुस्तकालय(Library)  खोलने की योजना थी, लेकिन COVID-19 के कारण यह संभव नहीं हो सका ।
  • इस पुस्तकालय (Library) को अब 15 अक्टूबर 2023 को पैट्रिक डी. स्ट्रेसी के नाम पर खोला गया है।

kaziranga-national-park

पैट्रिक डी. स्ट्रेसी

  • इनका जन्म 30 जनवरी 1906 को मद्रास प्रेसीडेंसी के कोकानाडा (अब काकीनाडा) शहर में हुआ था। 
  • इन्होंने असम में भारतीय वन सेवा अधिकारी के रूप में कार्य किया था। 
  • इन्होंने असम में एक वन स्कूल की भी स्थापना की थी। 

पीडी स्ट्रेसी लाइब्रेरी की विशेषता  

  • यह पाठकों को काजीरंगा की प्रकृति तथा जीव-जन्तुओं के बारे में जानकारी के लिए किताबें एवं पत्रिकाएं प्रदान करती है। 

काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान

  • यह उद्यान भारत में असम के गोलाघाट और नागांव क्षेत्रों में स्थित है। 
  • इस अभयारण्य के उत्तर में ब्रह्मपुत्र नदी और दक्षिण भारत में कार्बी आंगलोंग पर्वत स्थित है।
  • वर्ष 1905 में काजीरंगा अभयारण्य को आरक्षित वन के रूप में स्थापित किया गया था। 
  • वर्ष 1974 में इस वन को काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान  घोषित किया गया था। 
  • वर्ष 1985 में यूनेस्को ने काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान को विश्व धरोहर की सूची में शामिल किया था। 
  • वर्ष 2007 में काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान को टाइगर रिजर्व घोषित किया गया।
  • यह राष्ट्रीय उद्यान पूर्वी हिमालयी के जैव विविधता हॉटस्पॉट में स्थित है।

काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के प्रमुख जीव- जंतु 

  • इस राष्ट्रीय उद्यान में लुप्तप्राय एक सींग वाले गैंडे, हांथी, जंगली भैंस, रॉयल बंगाल टाइगर एवं हिरण की प्रजाति पाई जाती है।

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न : निम्नलिखित में से काजीरंगा वन्यजीव अभयारण्य को कब यूनेस्को की विश्व धरोहर की सूची में शामिल किया गया? 

(a) 1905

(b) 1974 

(c) 1985 

(d) 2007

उत्तर : (c)

स्रोत: THE HINDU

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR