New
UPSC GS Foundation (Prelims + Mains) Batch | Starting from : 20 May 2024, 11:30 AM | Call: 9555124124

मिलान-2024 (MILAN-24)

प्रारंभिक परीक्षा – मिलान-2024
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-3

चर्चा में क्यों 

4 दिसंबर, 2023 को भारतीय नौसेना ने फरवरी, 2024 में विशाखापट्टनम में होने वाली इंटरनेशनल नेवल एक्सरसाइज में दो एयरक्राफ्ट कैरियर - INS विक्रमादित्य, INS विक्रांत को तैनात करने का निर्णय लिया है।

MILAN-24

प्रमुख बिंदु 

  • भारत के पूर्वी समुद्र तट पर 19 से 27 फरवरी 2024  के बीच मल्टीलेटरल नेवल एक्सरसाइज (MILAN-24 ) का आयोजन किया जाएगा।
  • भारतीय नौसेना की ईस्टर्न नेवल कमांड इस फ्लैगशिप एक्सरसाइज का आयोजन करेगी।
  • इस एक्सरसाइज में करीब 50 देशों के प्रतिनिधि शामिल हो सकते हैं।
  • मिलान-2024(MILAN-24) में अमेरिका, जापान, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, बांग्लादेश, साउथ कोरिया, वियतनाम, इंडोनेशिया और मलेशिया जैसे देशों की नेवी हिस्सा लेगी।
  • इस एक्सरसाइज में 20 विदेशी लड़ाकू जहाज और 1 पट्रोल एयरक्राफ्ट भी शामिल होगा।
  • इसमें बड़े पैमाने पर युद्धाभ्यास, उन्नत वायु रक्षा संचालन, पनडुब्बी रोधी युद्ध और सतह रोधी अभ्यास शामिल होंगे।

मिलन एक्सरसाइज (Multilateral Naval Exercise):

  • यह एक द्विवार्षिक बहुराष्ट्रीय नौसैनिक अभ्यास है ।
  • मिलन एक्सरसाइज पहली बार 1995 में आयोजित किया गया था।
  • यह भारत में आयोजित सबसे बड़ा नौसैनिक अभ्यास बन गया है।

महत्व:

  • यह हिंद महासागर क्षेत्र  में एक  सुरक्षा भागीदार और प्रथम प्रतिक्रियाकर्ता के रूप में नौसेना की बढ़ती उपस्थिति को रेखांकित करेगा। 
  • इसका उद्देश्य मिशन-आधारित तैनाती, अन्य परिचालन गतिविधियों में भारतीय नौसेना की उपस्थिति और परिचालन क्षमता में वृद्धि करना है।

प्रश्न: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए ।

  1. 4 दिसंबर 2023 को भारतीय नौसेना ने फरवरी 2024 में विशाखापट्टनम में होने वाली इंटरनेशनल नेवल एक्सरसाइज में दो एयरक्राफ्ट कैरियर - INS विक्रमादित्य, INS विक्रांत को तैनात करने का निर्णय लिया है ।
  2. भारतीय नौसेना की ईस्टर्न नेवल कमांड इस फ्लैगशिप एक्सरसाइज का आयोजन करेगी।
  3. मिलन एक्सरसाइज पहली बार 1995 में आयोजित किया गया था।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं ?

(a) केवल एक

(b) केवल दो 

(c) सभी तीनों 

(d) कोई भी नहीं 

उत्तर: (c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न: – मल्टीलेटरल नेवल एक्सरसाइज (MILAN) के रणनीतिक महत्व का उल्लेख कीजिए।

स्रोत: बिजनेस स्टैंडर्ड

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR