New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक पार्क

प्रमुख बिंदु

  • हाल ही में, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री द्वारा असम में देश के पहले अंतर्राष्ट्रीय ‘परिवहन के विभिन्न साधनों वाले लॉजिस्टिक पार्क’ (Multi Modal Logistic Park: MMLP) का शिलान्यास किया गया।
  • सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने एन.एच.आई.डी.सी.एल. (NHIDCL) को बोंगाईगाँव ज़िले के जोगिगोपा (Jogighopa) में इसके विकास का कार्य सौंपा है।
  • 693.97 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस पार्क से लोगों को हवाई, सड़क, रेल और जलमार्ग से सम्पर्क की सीधी सुविधा प्राप्त होगी।
  • इसे भारत सरकार की महत्वाकांक्षी ‘भारतमाला परियोजना’ के तहत विकसित किया जाएगा।

भारतमाला परियोजना (Bharatmala Project)

  • भारतमाला परियोजना राष्ट्रीय राजमार्ग विकास को समर्पित परियोजना है, जिसके अंर्तगत नए राजमार्गों के साथ-साथ अधूरी परियोजनाओं को भी पूरा किया जाएगा। भारतमाला परियोजना के पहले चरण को वर्ष 2021-22 तक पूरा किये जाने का लक्ष्य रखा गया है।
  • इसमें सीमा और अंतर्राष्‍ट्रीय सम्पर्क वाली विकास परियोजना को शामिल किया गया है। बंदरगाहों, सड़कों, और राष्ट्रीय गलियारों (नेशनल कॉरिडोर्स) को अधिक बेहतर बनाना और राष्ट्रीय गलियारों को विकसित करना भी इस परियोजना में शामिल है।
  • भारतमाला परियोजना में आर्थिक गलियारों की लम्बाई लगभग 25,000 कि.मी. से अधिक है, जिसमें स्वर्णिम चतुर्भुज (GQ) और उत्तर-दक्षिण व पूर्व-पश्चिम (NS-EW) गलियारों का विकास शामिल है।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR