New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

‘ओलिव रिडले’ कछुए

प्रारंभिक परीक्षा: ‘ओलिव रिडले’ कछुए, आईयूसीएन, CITES, वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, गहिरमाथा समुद्री अभयारण्य

मुख्य परीक्षा-

संदर्भ:

भारतीय रक्षा अनुसंधान संगठन (डीआरडीओ) जनवरी से मार्च तक ओडिशा के व्हीलर द्वीप (अब्दुल कलाम द्वीप) पर मिसाइल परीक्षण नहीं करेगा, क्योंकि इस समय ओडिशा के समुद्र तट पर दूर-दूर से ओलिव रिडले कछुए अंडे देने आते हैं।

Olive-Ridley

प्रमुख बिंदु:

  • समुद्री कछुआ ओलिव रिडले के प्रजनन के मौसम को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
  • ओडिशा के समुद्री तटों पर इस समयांतराल में देश-विदेश से बड़ी संख्या में कछुए आकर अंडे देते हैं।
  • गंजाम जिले में ऋषिकुल्या समुद्र तट पर भी हर वर्ष पांच लाख से अधिक समुद्री कछुए भी घोंसले बनाते हैं।
  • ऋषिकुल्या समुद्र तट पर भी ओडिशा सरकार ने नवंबर से मई तक मछली पकड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

Abdul-Kalam-Island

अब्दुल कलाम द्वीप:

  • 2015 में व्हीलर द्वीप का नाम बदलकर अब्दुल कलाम द्वीप कर दिया गया था। 
  •  यह ओडिशा के भद्रक जिले में भुवनेश्वर से करीब 150 किलोमीटर दूर बंगाल की खाड़ी में स्थित है।
  • इस द्वीप को मिसाइल मैन डॉ. कलाम ने अपना 'थिएटर ऑफ एक्शन' कहा था।

Olive-Ridley-turtles

‘ओलिव रिडले’ कछुए:

  • इसका वैज्ञानिक नाम लेपिडोचिल्स ओलिवेसिया है।
  • वयस्क कछुए की लंबाई 60-70 सेमी और वजन 70 किलोग्राम तक होता है।
  • ऑलिव रिडले के बच्चे लगभग 25 मिमी लंबे और वजन 15-20 ग्राम के होते हैं।
  • ये मुख्य रूप से प्रशांत, अटलांटिक और हिंद महासागर के गर्म पानी में पाए जाते हैं।

संरक्षण की स्थिति:

  • यह आईयूसीएन रेड लिस्ट में सुभेद्य (Vulnerable) के रूप में दर्ज हैं।
  • CITES के परिशिष्ट- I में उल्लिखित हैं।
  • वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की अनुसूची- 1 में अंकित हैं।

iucn

अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (IUCN):

  • यह दुनिया का सबसे बड़ा और विविध पर्यावरण नेटवर्क है।
  • इसकी स्थापना 1948 में की गई।
  • इसका मुख्यालय स्विटज़रलैंड में स्थित है।
  • इसके द्वारा 1964 से संकटग्रस्त प्रजातियों की IUCN रेड लिस्ट जारी की जा रही है।

ओलिव रिडले प्रजनन:

  • यह यौन परिपक्वता तक पहुंचने और अपना पहला क्लच देने में लगभग 15 साल लगाते हैं।
  • ऑलिव रिडले हर 1-3 साल में प्रजनन करते हैं। 
  • प्रत्येक मौसम में 90-130 अंडे के 1 से 3 क्लच देते हैं।  
  • प्रत्येक अंडे का वजन लगभग 30 ग्राम होता है और उन्हें विकसित होने में लगभग 50 दिन लगते हैं।
  • ओडिशा के गहिरमाथा समुद्री अभयारण्य को विश्व में समुद्री कछुओं के सबसे बड़े प्रजनन स्थल के रूप में जाना जाता है।

cites

CITES (The Convention of International Trade in Endangered Species of Wild Fauna and Flora):

  • वन्यजीवों और वनस्पतियों की संकटापन्न प्रजातियों के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार पर देशों के बीच एक समझौता है।
  • इसकी संकल्पना 1963 में IUCN की एक बैठक में की गई थी ।
  • यह 1 जुलाई, 1975 को लागू हुआ था। 

गहिरमाथा समुद्री अभयारण्य:

  • गहिरमाथा समुद्री अभयारण्य भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान के एक हिस्से में स्थित है।
  • यह समुद्री तट ओलिव रिडले समुद्री कछुओं का विश्व में सबसे बड़ा प्रजनन स्थल है।
  • यह वन्यजीव अभयारण्य उड़ीसा का एकमात्र समुद्री अभयारण्य है।
  • ओडिशा सरकार ने वर्ष 1997 में गहिरमाथा को कछुआ अभयारण्य घोषित किया था।

प्रश्न:-  निम्नलिखित कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

  1. गहिरमाथा समुद्री अभयारण्य केरल में स्थित है।
  2. कच्चातीवु द्वीप को मिसाइल मैन डॉ. कलाम ने 'थिएटर ऑफ एक्शन' कहा था। 

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए- 

कूट-

(a) केवल 1

(b) केवल 2

(c) 1 और 2 दोनों

(d) न 1 और ना ही 2   

उत्तर-   (d)

मुख्य परीक्षा के लिए प्रश्न- ‘ओलिव रिडले’ कछुओं के संरक्षण के लिए कलाम द्वीप पर कुछ समय के लिए प्रक्षेपण पर रोक लगा दी गई है इसका उनके निवास एवं वृद्धि पर क्या पड़ेगा?

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X