New
UPSC GS Foundation (Prelims + Mains) Batch | Starting from : 20 May 2024, 11:30 AM | Call: 9555124124

रेडिएशन डिटेक्शन उपकरण (radiation detection equipment)

प्रारंभिक परीक्षा  रेडिएशन डिटेक्शन उपकरण
मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर-2,3   

चर्चा में क्यों

भारत की सीमाओं पर विकिरण का पता लगाने वाले उपकरण लगेंगे।

radiation-detection

प्रमुख बिंदु 

  • रेडिएशन डिटेक्शन उपकरण (RDE) को अटारी (पाकिस्तान सीमा), पेट्रापोल, अगरतला, डावकी और सुतारकांडी (सभी बांग्लादेश सीमा पर), रक्सौल और जोगबनी (नेपाल) और मोरेह (म्यांमार) के एकीकृत चेक पोस्ट और लैंड पोर्ट पर स्थापित किया जाएगा।
  • रेडिएशन डिटेक्शन उपकरण एक ड्राइव-थ्रू मॉनिटरिंग स्टेशन में स्थापित किया जाएगा जो एकीकृत चेक पोस्ट और लैंड पोर्ट पर ट्रकों और उनके कार्गो की निगरानी करेगा। 
  • इनसे रेडियोएक्टिव तत्वों से बनी वस्तुओं की तस्करी का पता लगाया जा सकेगा। ये वस्तुएं परमाणु संयंत्रों और अन्य महत्वपूर्ण उपकरणों में इस्तेमाल की जाती हैं।
  • केंद्र सरकार ने आरडीई(RDE) स्थापित करने की पहल की है ताकि अंतरराष्ट्रीय सीमाओं के पार रेडियोधर्मी सामग्रियों की तस्करी को रोका जा सके।
  • आठ आईसीपी को बड़ी संख्या में लोगों और सामानों की सीमा पार आवाजाही के लिए जाना जाता है।
  •  रेडियोधर्मी सामग्री की कोई भी तस्करी भारत की सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक चुनौती हो सकती है क्योंकि इसका इस्तेमाल परमाणु उपकरण या रेडियोलॉजिकल फैलाव उपकरण बनाने के लिए किया जा सकता है।
  • आरडीई(RDE) को ड्राइव-थ्रू मॉनिटरिंग स्टेशन में स्थापित किया जाएगा जिससे ट्रकों के कार्गो की निगरानी किया जा सके ।
  • आरडीई (RDE)अलग-अलग गामा और न्यूट्रॉन विकिरण अलार्म लगाने और संदिग्ध वस्तुओं के वीडियो फ्रेम तैयार करने से लैस है।
  • इसमें विशेष परमाणु सामग्री और उर्वरक या सिरेमिक में प्राकृतिक रूप से होने वाले विकिरण के साथ-साथ उच्च-ऊर्जा गामा आइसोटोप के बीच अंतर करने की क्षमता भी होगी जो पुनर्नवीनीकरण यूरेनियम का एक गुण है।
  • सरकार ने आरडीई(RDE) स्थापित करने में संयुक्त राज्य अमेरिका सहित कुछ विदेशी एजेंसियों से तकनीकी मदद ली है।
  • ये वस्तुएं परमाणु संयंत्रों और अन्य महत्वपूर्ण उपकरणों में इस्तेमाल की जाती हैं।
  • केंद्र सरकार ने आरडीई लगाने का यह निर्णय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रेडियोएक्टिव पदार्थों की तस्करी की बढ़ी हुई घटनाओं के मद्देनजर लिया है।
  • इन आठ उपकरणों के लग जाने से जमीनी रास्ते से सीमा पार से आने-जाने वाले लोगों और वस्तुओं की उचित तरीके से तकनीक जांच हो सकेगी।
  • लंबे समय से आतंकवादी हमले का खतरा झेल रहे भारत के लिए न्यूक्लियर डिवाइस हमेशा से खतरे का सबब रही हैं।
  • इन उपकरणों को लाना-ले जाना और इस्तेमाल करना आसान है, जानकारी के अभाव में इनकी पहचान मुश्किल है।
  • इसलिए सरकार ने सतर्कता बरतते हुए सीमा पर आरडीई लगाकर सुरक्षा का स्तर बढ़ाने का निर्णय लिया है।

प्रश्न: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए 

  1. रेडिएशन डिटेक्शन उपकरण (RDE) को अटारी, पेट्रापोल, अगरतला, डावकी और सुतारकांडी में लगाया जाएगा।
  2.  रक्सौल एवं जोगबनी और श्रीलंका के मोरेह  के एकीकृत चेक पोस्ट और लैंड पोर्ट पर स्थापित किया जाएगा।
  3. सरकार ने आरडीई(RDE) स्थापित करने में संयुक्त राज्य अमेरिका सहित कुछ विदेशी एजेंसियों से तकनीकी मदद ली है।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं ?

 (a) केवल एक   

(b) केवल दो 

(c) सभी तीन  

(d) कोई भी नहीं 

उत्तर: (b)

मुख्य परीक्षा प्रश्न : रेडिएशन डिटेक्शन उपकरण से क्या अभिप्राय है? रेडिएशन डिटेक्शन उपकरण भारत की सीमाओं पर रेडियोधर्मी सामग्री की तस्करी रोकने में किस प्रकार मदद कर सकतें हैं ? विवेचना कीजिए।

स्रोत: the hindu

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR