New
UPSC GS Foundation (Prelims + Mains) Batch | Starting from : 20 May 2024, 11:30 AM | Call: 9555124124

बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व में 2000 वर्ष पुराने अवशेषों की खोज

प्रारंभिक परीक्षा -  बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व 
 मुख्य परीक्षा : सामान्य अध्यन प्रशन पत्र 1 -भारतीय विरासत और संस्कृति

चर्चा में क्यों?

  • हाल ही में बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व में 2000 वर्ष पुराने समाज के अवशेषों की खोज की गयी।

bandhavgarh-tiger-reserve

महत्वपूर्ण बिंदु 

  • बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व में 1,500 वर्ष पुरानी रॉक पेंटिंग तथा लगभग 1,800-2,000 वर्ष पुराने मानव निर्मित जल निकाय भी मिले हैं। 
  • विशेषज्ञों के अनुसार, बांधवगढ़ एक पुराने व्यापार मार्ग का हिस्सा था, जिससे व्यापारी गुजरते थे और रॉक-कट गुफाओं को अपने आश्रय के रूप में इस्तेमाल करते थे।
  • इससे पहले वर्ष 2022 में यहाँ से दूसरी-पांचवीं शताब्दी ईसा पूर्व की लगभग 26 बौद्ध गुफाओं की खोज की गयी थी।

बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व

  • बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में विंध्य पर्वत श्रंखला पर स्थित है।
  • इस उद्यान में एक मुख्य पहाड़ है जो 'बांधवगढ़' कहलाता है उसी के नाम पर इसका नाम बांधवगढ़ पड़ा। 
  • इसे वर्ष1968  में राष्ट्रीय उद्यान के रूप में अधिसूचित किया गया तथा प्रोजेक्ट टाइगर के तहत वर्ष 1993 में इसे एक बाघ आरक्षित क्षेत्र घोषित किया गया।
  • बाघ के अलावा यहाँ तेंदुए, जंगली हाथी, बायसन, बारहसिंघा, हिरण के साथ-साथ स्तनधारियों की 37 से अधिक प्रजातियां पाई जाती हैं।
  • बांधवगढ़ में पक्षियों की लगभग 250 तथा तितलियों की लगभग 80 प्रजातियाँ पायी जाती है।
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR