New
Holi Offer: Get 40-75% Discount on all Online/Live, Pendrive, Test Series & DLP Courses | Call: 9555124124

सीरिया अरब लीग में शामिल 

प्रारम्भिक परीक्षा : अरब लीग, सीरिया
मुख्य परीक्षा : सामान्य अध्ययन प्रश्न पत्र 2 - द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह और भारत से संबंधित और/अथवा भारत के हितों को प्रभावित करने वाले करार

सन्दर्भ 

  • हाल ही में, सीरिया को पुनः अरब लीग में शामिल कर लिया गया।

महत्वपूर्ण तथ्य 

  • सीरिया में कई वर्षों से चल रहे गृह-युद्ध के दौरान सरकार द्वारा किये गए दमन के परिणामस्वरूप, वर्ष 2011 में अरब लीग से निलम्बित कर दिया गया था।

अरब लीग

arab-league

  • अरब लीग, उत्तरी अफ्रीका और पूर्वोत्तर अफ्रीका एवं दक्षिण-पश्चिम एशिया (मध्य पूर्व) के अरब देशों का एक क्षेत्रीय संगठन है। 
  • इसकी स्थापना 22 मार्च, 1945 को मिस्र की राजधानी काहिरा में छह देशों- मिस्र, इराक, जॉर्डन, लेबनान, सऊदी अरब और सीरिया ने मिलकर की थी।
  • अरब लीग के प्रमुख उद्देश्य, सदस्य देशों के मध्य सम्बंधों को और अधिक घनिष्ठ बनाना तथा उनकी राजनीतिक गतिविधियों में समन्वय स्थापित करना; उनकी स्वतंत्रता एवं सम्प्रभुता की रक्षा करना तथा अरब देशों के हितों को प्रोत्साहन देना आदि हैं।
  • वर्तमान में, अरब लीग में कुल 23 सदस्य हैं -
    • यमन, अल्जीरिया, कोमोरोस, जिबूती, मिस्र, इराक, जॉर्डन, कुवैत, लेबनान, लीबिया, मॉरिटानिया, मोरक्को, ओमान, फिलिस्तीन, कतर, सऊदी अरब, सोमालिया, सूडान, सीरिया, ट्यूनीशिया, संयुक्त अरब अमीरात और बहरीन
  • शुरुआती वर्षों में अरब लीग ने मुख्य रूप से आर्थिक, सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों पर ध्यान केंद्रित किया। 
  • 1959 में इसने पहला अरब पेट्रोलियम कांग्रेस आयोजित किया और 1964 में अरब लीग एजुकेशनल, कल्चरल एंड साइंटिफिक ऑर्गनाइजेशन (ALECSO) की स्थापना की।
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR