New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 07th Dec. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 03rd Oct. 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 07th Dec. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 03rd Oct. 2026, 11:00 AM

Sanskriti Mains Mission

केस स्टडी

एक पुलिस अधीक्षक के तौर पर आप एक ऐसे ज़िले में नियुक्त हैं, जो नक्सली समस्या से गंभीर रूप से प्रभावित है। आप अपनी ईमानदारी, कर्तव्य परायणता, कुशल नेतृत्व क्षमता और जटिल परिस्थितियों से निपटने की योग्यता के लिये जाने जाते हैं। आपके इन्हीं गुणों को देखते हुए सरकार ने आपको इस ज़िले की कमान सौंपी है। आपकी नियुक्ति के कुछ दिनों के पश्चात् ही ज़िले में एक भीषण नक्सली हमला होता है, जिसमें सी.आर.पी.एफ़. के जवानों सहित कुछ पुलिस के जवान भी मारे जाते हैं। इस हमले की जाँच-पड़ताल की ज़िम्मेदारी आपको सौंपी गई है। जैसे-जैसे जाँच आगे बढ़ती है तो हमले में नक्सली-राजनेता गठजोड़ उजागर होता है। जब आप सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे थे तो गंभीर आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहे थे। उस दौर में जिस नेता ने आपकी आर्थिक सहायता की थी, इस हमले में उनकी संदिग्ध भूमिका पाई गई है। मगर अभी तक यह बात सिर्फ आपको ही पता है और आप चाहें तो उन्हें बचा सकते हैं। इसी बीच आपको खबर मिलती है कि इस हमले से संबंधित कुछ अपराधी नक्सली पास के ही जंगल में छिपे हुए हैं। आप उन्हें गिरफ्तार करने के लिये एक ऑपरेशन चलाने की योजना बना रहे हैं, तभी आपकी इस योजना की भनक एक पर्यावरण संबंधी एन.जी.ओ. को लगती है। यह एन.जी.ओ. पर्यावरण को होने वाले नुकसान की आशंका जताते हुए आपके इस ऑपरेशन का विरोध करता है। मगर यह भी सच है कि उस जंगल में कुछ ऐसी स्थानिक प्रजातियाँ पाई जाती हैं, जो आपके ऑपरेशन में ज़रा-सी चूक होने से पूर्णतः विलुप्त हो सकती हैं। इसके अलावा, वहाँ निवासरत आदिवासी समुदाय पर भी आपके ऑपरेशन का नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। नक्सली हमले के पश्चात् न सिर्फ देशभर में आक्रोश की लहर है, बल्कि निरंतर होते नक्सली हमलों के कारण मीडिया भी सरकार पर काफी दबाव बना रही है। अतः राज्य के मुख्यमंत्री भी आपसे इस मामले की तेज़ी से जाँच करने को कहते हैं।

उक्त परिस्थिति के आलोक में निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिये–

i. आपके समक्ष कौन-कौन सी समस्याएँ उपस्थित हैं?
ii. आप अपने ऑपरेशन की सफलता के लिये क्या रणनीति अपनाएँगे?
iii. आप राजनेता द्वारा किये गए उपकार तथा अपने कर्तव्य में से किसे प्राथमिकता देंगे और क्यों? तर्कपूर्ण उत्तर दीजिये। (250 शब्द)

10-Apr-2021 | GS Paper - 4

upsc english
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR