New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM

Sanskriti Mains Mission

केस स्टडी

आप एक सत्यनिष्ठ व ईमानदार सिविल सेवक हैं। हाल ही में आए भीषण तूफान के कारण आपके राज्य के अनेक जिले गंभीर रूप से प्रभावित हुए हैं। राज्य में आई बाढ़ के कारण आवासों का नष्ट होना, प्रवासन, आजीविका संबंधी क्षति आदि समस्याएँ उत्पन्न हुईं हैं। वहीं दूसरी ओर, वैश्विक महामारी कोरोना के कारण राज्य आर्थिक समस्याओं से जूझ रहा है। आपकी कुशलता को देखते हुए राज्य के मुख्यमंत्री ने आपको इन समस्याओं से निपटने हेतु गठित समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है। आपके नेतृत्व में इन समस्याओं से निपटने हेतु अनेक संभावित प्रयास किये जा रहे हैं। इस कार्य में केंद्र सरकार का भी भरपूर सहयोग आपको प्राप्त हो रहा है। राज्य में उत्पन्न हुई इस परिस्थिति का जायजा लेने हेतु प्रधानमंत्री का दौरा तथा राज्य के मुख्यमंत्री एवं अन्य उच्चाधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय मीटिंग भी प्रस्तावित है। जो कि राज्य के लाखों पीड़ितों के हित के संदर्भ में अत्यंत महत्त्वपूर्ण है। इसमें राज्य की वर्तमान परिस्थितियों और उसके हल से जुड़े रोडमैप को लेकर आप प्रधानमंत्री के समक्ष एक पॉवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन देने वाले हैं। किंतु कुछ कारणों से केंद्र और राज्य सरकार के मध्य राजनीतिक मतभेद उत्पन्न हो जाता है। परिणामस्वरूप, राज्य के मुख्यमंत्री स्वयं इस मीटिंग में नहीं जाते और आपको भी इस मीटिंग में उपस्थित न रहने का आदेश देते हैं। साथ ही, आप पर एक झूठा बयान जारी करने का दबाव बनाते हैं कि वह एक अन्य महत्वपूर्ण मीटिंग में व्यस्त हैं। मुख्यमंत्री इस बात की भी चेतावनी देते हैं कि यदि उनके आदेश का पालन नहीं किया गया तो एक पुराने भ्रष्टाचार के मामले में आपके विरुद्ध दुबारा जाँच शुरू करवा सकते हैं, जिसमें आप निर्दोष हैं। ऐसे में यदि आप मीटिंग में उपस्थित होते हैं तो राज्य सरकार द्वारा आपको दंडित किया जा सकता है। दूसरी ओर यदि आप मीटिंग में उपस्थित नहीं होते तो लोकसेवा से जुड़े नियमों और नैतिकता का उल्लंघन होगा।

उपर्युक्त परिस्थिति के आलोक में निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिये:

1. उपर्युक्त परिस्थिति में आपके समक्ष कौन-कौन सी समस्याएँ विद्यमान हैं? इनके समाधान हेतु उचित उपाय सुझाएँ।
2. आप मुख्यमंत्री के आदेश और जनहित से जुड़े महत्त्वपूर्ण मीटिंग में किसे प्राथमिकता प्रदान करेंगे? क्या ऐसी स्थिति में त्यागपत्र देना उचित निर्णय होगा? तर्कपूर्ण उत्तर दीजिए।

31-May-2021 | GS Paper - 4

upsc english
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR