'मथुरा मूर्तिकला शैली पर जितना देशी प्रभाव परिलक्षित होता है, उतना ही गांधार मूर्तिकला शैली पर विदेशी प्रभाव दृष्टिगोचर होता है। विश्लेषण कीजिये।
08-Jun-2020 | GS Paper - 1
विभिन्न विचारकों में नैतिकता की कार्यवाहियों को लेकर मतभेद है कि साधन सर्वोपरि महत्त्व के होते हैं या साध्य की पवित्रता। आपके विचार में इनमें से कौन-सा दृष्टिकोण अधिक उपयुक्त है? विवेचना कीजिये।
06-Jun-2020 | GS Paper - 4
आरोग्य सेतु एप के लिये डेटा-शेयरिंग प्रोटोकॉल व्यक्तियों की गोपनीयता के साथ आंतरिक सुरक्षा के लिये गंभीर चुनौती उत्पन्न करता है। टिप्पणी कीजिये।
06-Jun-2020 | GS Paper - 3
कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से सम्बंधित मुद्दे के निवारण हेतु मौजूदा प्रावधानों को और अधिक प्रभावी तरीके से लागू करने के साथ ही संस्थागत स्वरूप को और अधिक जवाबदेह बनाने की आवश्यकता है। चर्चा कीजिये।
06-Jun-2020 | GS Paper - 2
"स्वतंत्रता के पश्चात् भारत के एकीकरण के समक्ष उपस्थित चुनौतियाँ सरदार पटेल के सामने बौनी साबित हुईं। सरदार पटेल एकमात्र ऐसे व्यक्तित्व थे, जिनमें भारत को एकीकृत करने की क्षमता विद्यमान थी।" टिप्पणी कीजिये।
06-Jun-2020 | GS Paper - 1
यद्यपि बाढ़ एवं सूखा प्राकृतिक घटनाएँ हैं, किंतु मानवीय गतिविधियों के कारण इनकी बारम्बारता में वृद्धि हुई है। इनकी वृद्धि के कारणों पर प्रकाश डालते हुए इनके प्रभाव को कम करने के लिये किये जाने वाले उपायों की चर्चा कीजिये।
05-Jun-2020 | GS Paper - 3
वर्तमान सामरिक परिस्थितियों को देखते हुए भारत के 'नो फर्स्ट यूज़' के परमाणु सिद्धांत की समीक्षा करने की आवश्यकता है। आलोचनात्मक विश्लेषण कीजिये।
05-Jun-2020 | GS Paper - 2
हाल ही में एक शोध पत्रिका में पर्वतीय राज्यों में बढ़ते जल संकट पर चिंता व्यक्त की गई है। पर्वतीय राज्यों में जल संकट के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए इस समस्या के समाधान के लिये सरकार द्वारा की गई पहलों पर चर्चा कीजिये।
05-Jun-2020 | GS Paper - 1
किसी सत्यनिष्ठ संस्थान की क्या विशेषताएँ हैं? उन साधनों एवं रणनीतियों की चर्चा कीजिये जिन्हें लक्षित कर कोई संस्थान सत्यनिष्ठ बन सकता है।
05-Jun-2020 | GS Paper - 4
प्रशासकीय विवेक से आप क्या समझते हैं? इसके सकारात्मक एवं नकारात्मक प्रभावों का वर्णन कीजिये।
04-Jun-2020 | GS Paper - 4
Our support team will be happy to assist you!