नाभिकीय त्रय (Nuclear Triad) से आप क्या समझते हैं? इसके विभिन्न घटकों की चर्चा करते हुए, प्रत्येक घटक के संदर्भ में भारत की स्थिति का उल्लेख कीजिये।
04-Jun-2020 | GS Paper - 3
लोकसभा एवं विधानसभाओं के चुनाव एक-साथ कराने के विचार के आलोक में इसके क्रियान्वयन से होने वाले लाभों को स्पष्ट करते हुए इसकी सीमाओं की चर्चा कीजिये।
04-Jun-2020 | GS Paper - 2
'फ्रांस की पुरातन व्यवस्था पर कुठाराघात करने तथा बौद्धिक चेतना को जागृत करने का श्रेय दार्शनिकों एवं प्रबुद्ध वर्ग को दिया जाता है, जिसने फ्रांसीसी क्रांति को जन्म दिया।' विवेचना कीजिये।
04-Jun-2020 | GS Paper - 1
किसी संगठन की कार्य संस्कृति से आप क्या समझते हैं? सकारात्मक एवं नकारात्मक कार्य संस्कृति के लक्षणों का उल्लेख कीजिये। किसी संगठन/संस्था की नकारात्मक कार्य संस्कृति में आप कैसे सुधार कर सकते हैं? सोउदाहरण सहित स्पष्ट कीजिये।
03-Jun-2020 | GS Paper - 4
भारत में नगरीय अपशिष्ट से ऊर्जा उत्पादन न केवल नगरीय अपशिष्ट प्रबंधन में सहायक है, अपितु देश में बढ़ती ऊर्जा ज़रूरतों की दिशा में एक नवोन्मेषी कदम सिद्ध हो सकता है। नगरीय अपशिष्ट से ऊर्जा उत्पादन की आर्थिक व्यवहार्यता का मूल्यांकन कीजिये।
03-Jun-2020 | GS Paper - 3
"मौलिक कर्त्तव्यों का मूल उद्देश्य अधिकारों को सीमित करना नहीं, अपितु लोकतांत्रिक संतुलन बनाते हुए लोगों को अपने अधिकारों की तरह कर्त्तव्यों के प्रति सजग करना है"। इस कथन के संदर्भ में मूल कर्त्तव्यों की व्यवहार्यता का समालोचनात्मक मूल्यांकन कीजिये।
03-Jun-2020 | GS Paper - 2
यद्यपि अमरावती मूर्तिकला में विदेशी प्रभाव भी परिलक्षित होते हैं, तथापि इसकी उत्पत्ति पूर्णतः भारतीय दशाओं में हुई है। टिप्पणी कीजिये।
03-Jun-2020 | GS Paper - 1
"नैतिक अहंवाद आत्महित को ही सहीपन का एकमात्र मापदंड मानता है। यह ऐसा विचार है, जो इस परम्परागत मान्यता का विरोध करता है कि परहितवाद ही नैतिकता का सार है।" चर्चा कीजिये।
02-Jun-2020 | GS Paper - 4
दीर्घकालिक रेपो परिचालन (LTRO) से आप क्या समझते हैं? यह कोविड-19 महामारी के कारण भारतीय अर्थव्यवस्था के समक्ष उत्पन्न चुनौतियों का सामना करने में किस प्रकार सहायक सिद्ध हो सकता है? टिप्पणी कीजिये।
02-Jun-2020 | GS Paper - 3
कठोर कानूनों एवं विभिन्न रक्षोपायों के बावजूद भारत मे बच्चों के विरुद्ध अपराधों में वृद्धि देखी जा रही है। इस प्रवृत्ति के लिये उत्तरदायी कारणों की चर्चा करते हुए, इस स्थिति से निपटने हेतु सुझाव दीजिये।
02-Jun-2020 | GS Paper - 2
Our support team will be happy to assist you!