New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 07th Dec. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 03rd Oct. 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 07th Dec. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 03rd Oct. 2026, 11:00 AM

Sanskriti Mains Mission

आप एक प्रशिक्षु संवाददाता (रिपोर्टर) के रूप में एक राजनीतिक कार्यक्रम में शामिल हुए हैं जिसका आयोजन सत्ताधारी दल के कुछ कार्यकर्त्ताओं द्वारा किया गया है। कार्यक्रम के पश्चात् रात्रिभोज में शामिल होने के लिये आपको आमंत्रित किया गया। आप संवाददाताओं के एक छोटे-से समूह के साथ रात्रिभोज में शामिल हुए। इस दौरान आपने पाया कि भोजन के साथ- साथ कुछ सदस्यों को शराब परोसी जा रही है, जबकि यह सर्वविदित है कि कुछ महीने पहले से ही राज्य में शराब की बिक्री एवं उपभोग को अवैध घोषित कर दिया गया है। साथ ही, सरकार ने इस दिशा में कठोरता के साथ प्रतिबंध भी लगाए हैं। संवाददाताओं के इस समूह में उपस्थित अन्य लोगों ने इस घटना से मुँह मोड़ते हुए आपको भी इसे अनदेखा करने का इशारा किया। हालाँकि आपको यह स्पष्ट ज्ञात है कि यहाँ कानून का पालन नहीं किया जा रहा है।
उक्त घटनाक्रम के संदर्भ में निम्नलिखित प्रश्नों का उत्तर दीजिये-

1. इस संदर्भ में आपका क्या कर्त्तव्य होना चाहिये?
2. आप क्या कदम उठाएंगे और क्यों?

12-Aug-2020 | GS Paper - 4

आप हाल ही में असम राज्य के गोलाघाट जिले के जिलाधीश पद पर नियुक्त हुए हैं। ध्यातव्य है कि काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान का विशाल क्षेत्र इस जिले में अवस्थित है। मौसम वैज्ञानिकों द्वारा भारी वर्षा की चेतावनी के बावजूद बाढ़ प्रबंधन की दिशा में पूर्व जिलाधीश ने समुचित कार्य योजना तैयार नहीं की थी। वर्तमान में ब्रह्मपुत्र नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, जिसके कारण यहाँ जन-जीवन के साथ-साथ इस राष्ट्रीय उद्यान के पशु-पक्षियों के अस्तित्व के लिये भी संकट उत्पन्न हो गया है। अतएव बाढ़ की इस विभीषिका के दौरान आप किस प्रकार समन्वय स्थापित करेंगे ताकि :
1. बाढ़ प्रभावित लोगों को अधिकतम सुरक्षा मुहैया कराई जा सके।
2. काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में बाढ़ प्रभावित पशु-पक्षियों की समुचित देखभाल की जा सके।

31-Jul-2020 | GS Paper - 4

upsc english
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR