Sanskriti Mains Mission

आप एक जिले के सुरक्षा प्रभारी हैं। आप जिस जिले में तैनात हैं उस जिले में एक बाहुबली जनप्रतिनिधि गम्भीर अपराध के मामलों में जेल से जमानत पर रिहा होता है, उसकी रिहाई के बाद उसके हजारों की संख्या में समर्थकों ने रास्तों पर कब्जा कर लिया, तोड़फोड़ की, नारेबाजी की एवं अवैध असलहों से फायरिंग की जिसकी वजह से अराजकता की स्थिति उत्पन्न हो गई।उस जनप्रतिनिधि ने वर्तमान की राज्य सरकार को अपना तथा अपने साथ कुछ निर्दलीय विधायकों के साथ समर्थन दे रखा है। इन विधायकों का समर्थन राज्य सरकार के स्थायित्व के लिये महत्त्वपूर्ण है।
प्रश्न-उस जनप्रतिनिधि के विरुद्ध किये जाने वाली विभिन्न कार्रवाईयों की पहचान करते हुए उसका मूल्यांकन कीजिये। इनमें से आप किस कार्रवाई का समर्थन करते हैं।

17-Jul-2020 | GS Paper - 4

आप जिला अधिकारी के पद पर ऐसे जिले में कार्यरत हैं जहाँ युवाओं के बीच मादक पदार्थों का व्यापक उपयोग प्रचलन में है। आस-पास के जिले भी इस समस्या से ग्रसित हैं। मीडिया द्वारा इस मुद्दे को उछाले जाने के कारण सरकार जिला प्रशासन एवं पुलिस पर दबाव बना रही है। पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की एक बड़ी डील का भंडाफोड़ करके कुछ लोगों को गिरफ्तार कर लिया जाता है। आपके पास सत्तारूढ़ दल के मंत्री का फोन आता है और वह आपसे इस मामले को दबाने तथा पकड़े गए लोगों को छोड़ने के लिये कहता है। इसके अतिरिक्त, इस मामले में आपको कई वरिष्ठ नेताओं की भूमिका पर भी संदेह है। साथ ही, आपको यह भी ज्ञात है कि इससे पूर्व भी इस मामले में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का साहस जुटाने वाले कुछ अधिकारियों को निलम्बित या स्थानांतरित किया जा चुका है।

ऐसी स्थिति में आपके समक्ष कौन-कौन से विकल्प उपलब्ध हैं। उपलब्ध विकल्पों में से आप किस विकल्प का चयन करेंगे और क्यों?

08-Jul-2020 | GS Paper - 4

upsc english
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT