New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 07th Dec. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 03rd Oct. 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 07th Dec. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 03rd Oct. 2026, 11:00 AM

Sanskriti Mains Mission

आप किसी जिले में जिलाधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। समाचार पत्र और अन्य विश्वसनीय सूत्रों से आपको जानकारी मिलती है कि आपके कार्यक्षेत्र के अंतर्गत किसी गाँव में प्रवासी मज़दूरों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। कोरोना महामारी के चलते ये मज़दूर दूसरे राज्य से अपने पैतृक गृह में वापस आ गए हैं। ऐसे में, इन मजदूरों के साथ अभी भी भेदभाव किया जा रहा है, जबकि उन्होंने शासन द्वारा निर्धारित 14 दिनों का क्वारन्टीन (quarantine) भी पूरा कर लिया है। साथ ही, वे जांच में भी पूर्णतः स्वस्थ पाए गए हैं। फिर भी इनके साथ कई प्रकार के भेदभाव किये जा रहे हैं, जैसे- सार्वजनिक नल के उपयोग पर रोक, अछूतों के समान व्यवहार, दुकानदारों द्वारा सामान बेचने से मना करना आदि। साथ ही, यह बात भी उभरकर सामने आई है कि इस कृत्य में ग्रामीणों का समर्थन कुछ प्रतिष्ठित एवं राजनीतिक पहुँच वाले लोग भी कर रहे हैं।
प्रश्न- उक्त समस्या के निवारण हेतु आपके पास कौन-कौन से विकल्प हैं?
प्रश्न- कोविड-19 वैश्विक महामारी के संदर्भ में सामाजिक दूरी (social distancing) एवं स्वच्छता के प्रति ग्रामीण लोगों में जागरूकता फैलाने के लिये आप क्या उपाय आपनाएंगे?

10-Jun-2020 | GS Paper - 4

आपने अभी-अभी अपना पीएच.डी. का शोध-कार्य समाप्त किया है। आपने अपना शोधकार्य ऐसी तकनीक के उपर किया है जो कि इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग में विद्यमान किसी बड़ी समस्या के समाधान में सक्षम है तथा पेटेंट कराने योग्य है। कॉलेज समाप्ति के बाद आप इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र की किसी प्रतिष्ठित कम्पनी में कार्य करना शुरू कर देते हैं और पाते हैं कि छात्र के रूप में किया गया शोधकार्य, जो कि अभी पेटेंट की प्रक्रिया से गुज़र रहा है, कम्पनी की समस्या को दूर करने में कारगर सिद्ध हो सकता है। यदि आप अपनी कम्पनी को इस नई तकनीक के बारे में बताते हैं तो आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, परंतु आपके शिक्षण संस्थान को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा क्योंकि संस्थान को मिलने वाली रॉयल्टी उसे नहीं मिल पाएगी।
(a) इस मामले में अंतःनिहित नैतिक मुद्दों की पहचान कीजिये।
(b) इस परिस्थिति में आपके समक्ष उपलब्ध विकल्प क्या हो सकते हैं? उचित कारणों के साथ बताएँ कि आपके लिये कौन-सा विकल्प अधिक श्रेयस्कर होगा।

09-Jun-2020 | GS Paper - 4

upsc english
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR