New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

Sanskriti Mains Mission: GS Paper - 2

विशेष श्रेणी के राज्य से क्या अभिप्राय है? विशेष श्रेणी के राज्य का दर्जा प्रदान करने के लिए निर्धारित मानदंड का उल्लेख कीजिए एवं विशेष श्रेणी के राज्य के दर्जे से संबंधित लाभों की चर्चा कीजिए। (पेपर 2 ,शब्द सीमा 250)

06-Feb-2024 | GS Paper - 2

Approach:

उत्तर प्रारूप

भूमिका 

  • विशेष श्रेणी के राज्य से अभिप्राय स्पष्ट कीजिए,जैसे: विशेष श्रेणी के राज्य का दर्जा  केंद्र सरकार द्वारा उन राज्यों के विकास में सहायता के लिए दिया जाता है, जो किसी तरह के भौगोलिक और सामाजिक-आर्थिक पिछड़ेपन का सामना कर रहे होते हैं। इसकी शुरुआत वर्ष 1969 में 5वें वित्त आयोग की सिफारिश पर की गई थी,का उल्लेख करते हुए संक्षिप्त भूमिका लिखें।

मुख्य भाग 

  • विशेष श्रेणी का दर्जा प्रदान करने के लिए निर्धारित मानदंड,जैसे: पहाड़ी और दुर्गम इलाका,कम जनसंख्या घनत्व और राज्य में जनजातीय आबादी का एक बड़ा हिस्सा,पड़ोसी देशों से लगी सीमाओं पर सामरिक अवस्थिति,आर्थिक और अवसंरचना संबंधी पिछड़ापन,राज्य वित्त के स्रोत का अनिश्चित होना,आदि।
  • विशेष श्रेणी के राज्य के दर्जे से संबंधित लाभ,यथा: केंद्रीय सहायता( गाडगिल-मुखर्जी फॉर्मूले के तहत),वित्त पोषण(केंद्र प्रायोजित योजनाओं के वित्त पोषण के लिए केंद्र एवं राज्य सरकारों को क्रमशः 90:10 के अनुपात में वित्त),खर्च नहीं किए गए फंड की निरंतरता,प्रोत्साहन (इन राज्यों को नए उद्योग स्थापित करने, निवेश आकर्षित करने के लिए उत्पाद शुल्क, सीमा शुल्क, आयकर आदि में रियायत), ऋण स्वैपिंग और ऋण-राहत योजनाओं का लाभ,आदि।

निष्कर्ष

विशेष श्रेणी के राज्य के प्रमुख विशेषताओं का उल्लेख करते हुए निष्कर्ष लिखें।

upsc english
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR