New
UPSC GS Foundation (Prelims + Mains) Batch | Starting from : 20 May 2024, 11:30 AM | Call: 9555124124

शॉर्ट न्यूज़ : 02 मार्च , 2023

शॉर्ट न्यूज़ : 02 मार्च , 2023


सरोजिनी नायडू की 74वीं पुण्यतिथि 


सरोजिनी नायडू की 74वीं पुण्यतिथि 

sarojini-naidu

  • 2 मार्च 2023 को सरोजिनी नायडू की 74वीं पुण्यतिथि है। 
  • सरोजिनी नायडू का जन्म 13 फरवरी, 1879 को हैदराबाद में हुआ था। 
  • इनके पिता, अघोरनाथ चट्टोपाध्याय, एक बंगाली ब्राह्मण थे, जो हैदराबाद में निज़ाम कॉलेज के प्रिंसिपल थे। 
  • सरोजिनी नायडू की जयंती को भारत में राष्ट्रीय महिला दिवस (13 फरवरी) के रूप में भी मनाया जाता है 
  • सरोजिनी नायडू की शिक्षा मद्रास, लंदन और कैम्ब्रिज में हुई। 
  • 1905 में, वह भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन में शामिल हुईं और महात्मा गांधी और उनके स्वराज के विचार की अनुयायी बन गईं। 
  • 1917 में एनी बेसेंट द्वारा स्थापित भारतीय महिला संघ की स्थापना में सरोजिनी नायडू ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।
  • 1925 में उन्हें भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष बनने वाली वे पहली भारतीय महिला थीं।
  • 1930 में नमक मार्च (दांडी यात्रा) में भाग लेने के लिए उन्हें महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और मदन मोहन मालवीय सहित अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ गिरफ्तार किया गया। 
  • सरोजिनी नायडू नें 1931 में महात्मा गांधी के साथ दूसरे गोलमेज सम्मेलन में भी भाग लिया।
  • वे सविनय अवज्ञा आंदोलन और भारत छोड़ो आंदोलन में शामिल प्रमुख महिलाओं में से एक थीं। 
  • सरोजिनी नायडू को ब्रिटिश अधिकारियों द्वारा बार-बार गिरफ्तारी का सामना करना पड़ा, वह लगभग  21 महीने तक जेल में भी रहीं। 
  • सरोजिनी नायडू 1947 में संयुक्त प्रांत की राज्यपाल बनीं, भारत में राज्यपाल का पद संभालने वाली पहली महिला हैं।
  • एक कवि के रूप में उनकी कविता के रंग, कल्पना और गीतात्मक गुणवत्ता के कारण महात्मा गांधी द्वारा उन्हें 'द नाइटिंगेल ऑफ इंडिया', या 'भारत कोकिला' की उपाधि दी गयी। 
  • बहुत कम उम्र में ही उन्होंने 1300 पंक्तियों की एक कविता 'लेडी ऑफ़ द लेक' लिखी। 
  • उन्होंने अपने फ़ारसी-भाषा के नाटक 'माहेर मुनीर' के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त की।
  • 1912 में प्रकाशित 'हैदराबाद के बाज़ारों में' उनकी सबसे लोकप्रिय कविताओं में से एक है।
  • प्रमुख रचनाएँ - द गोल्डन थ्रेसहोल्ड (1905), द बर्ड ऑफ़ टाइम (1912), द सैप्ट्रेड फ्लूट (1928) द फेदर ऑफ़ द डॉन (1961)।
  • 2 मार्च, 1949 को लखनऊ के गवर्नमेंट हाउस में कार्डियक अरेस्ट से उनका निधन हो गया।


Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR