New
UPSC GS Foundation (Prelims + Mains) Batch | Starting from : 20 May 2024, 11:30 AM | Call: 9555124124

शॉर्ट न्यूज़ : 15 मार्च , 2024

शॉर्ट न्यूज़ : 15 मार्च , 2024


देश का सबसे ऊंचा मौसम टॉवर

प्रसार भारती - प्रसारण और प्रसार के लिए साझा ऑडियो विजुअल (PB-SHABD)

मुंबई बनी रणजी ट्रॉफी की विजेता

ज्ञानेश कुमार और सुखबीर संधू की निर्वाचन आयुक्त के रूप में नियुक्ति

अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव, 2024


देश का सबसे ऊंचा मौसम टॉवर

 tallest-weather-tower

  • केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री किरण रिजिजू ने देश के सबसे ऊंचे मौसम टॉवर का उद्घाटन किया। 
  • यह भोपाल (मध्य प्रदेश) के पास सीलखेड़ा में स्थापित किया गया है
  • इसकी ऊँचाई 72 मीटर है 
  • यह 200 किलोमीटर दूर से बादल को ट्रेस करने में सक्षम है।
  • इस टॉवर में फिनलैंड में बना सी- बैंड रडार लगाया गया है।
  • इसके द्वारा 3 घंटे पहले ही बादलों के लोकेशन और बरसने के समय का पता लगाया जा सकेगा।

प्रसार भारती - प्रसारण और प्रसार के लिए साझा ऑडियो विजुअल (PB-SHABD)

PB-SHABD

  • केन्द्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने प्रसार भारती प्रसारण के लिए साझा ऑडियो विजुअल- ‘पीबी-शब्‍द’ (PB-SHABD) का शुभारंभ किया।
  • यह प्रसार भारती की एक समाचार-साझाकरण सेवा है
  • यह देश के विभिन्न भागों से समाचार एकत्रित करेगी।
  • इसके द्वारा एकत्रित ऑडियो, वीडियो, फोटो और पठन सामग्री आधारित जानकारी बाकी प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संगठनों से साझा की जाएगी। 
  • साझा जानकारी का उपयोग विभिन्न मंचों पर समाचार प्रदान करने के लिए किया जा सकता है।
  • यह प्राइवेट संस्थानों के लिए पहले वर्ष के लिए नि:शुल्क: है 

प्रसार भारती

  • यह प्रसार भारती अधिनियम के तहत स्थापित एक वैधानिक स्वायत्त निकाय है
  • यह देश की सबसे बड़ी सार्वजनिक प्रसारण एजेंसी है
  • इसकी स्थापना 23 नवंबर, 1997 को की गयी   
  • इसका उद्देश्य जनता को शिक्षित करने के साथ ही उनका मनोरंजन करना भी है

मुंबई बनी रणजी ट्रॉफी की विजेता

RANJI-TROPHY

  • मुंबई क्रिकेट टीम ने विदर्भ को हराकर रणजी ट्रॉफी का खिताब जीत लिया। 
  • मुंबई के मुशीर खान को प्लेयर ऑफ द मैच तथा तनुश कोटिया प्लेयर ऑफ द सीरीज घोषित किया गया 
  • यह मुंबई का 42वां रणजी ट्रॉफी खिताब है 
  • मुंबई की टीम ने आखिरी बार रणजी ट्रॉफी वर्ष 2015-2016 में जीती थी। 

रणजी ट्रॉफी

  • रणजी ट्रॉफी भारत की घरेलू प्रथम श्रेणी क्रिकेट चैंपियन ट्रॉफी है
  • इसका नाम के.एस. रणजीतसिंह जी के नाम पर रखा गया है।
  • ये टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले पहले भारतीय थे। 
  • रणजी ट्रॉफी की शुरुआत वर्ष 1934-35 में की गयी 
  • मुंबई ने सबसे अधिक 42 बार  रणजी ट्रॉफी का ख़िताब जीता है।
  • कर्नाटक 8 बार तथा दिल्ली 7 बार रणजी ट्रॉफी की विजेता रही है।

ज्ञानेश कुमार और सुखबीर संधू की निर्वाचन आयुक्त के रूप में नियुक्ति

Gyanesh-Kumar

  • ज्ञानेश कुमार और सुखबीर संधू को निर्वाचन आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया।
    • ये दोनों सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हैं। 
  • इनकी नियुक्ति, मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्त (नियुक्ति, सेवा की शर्तें और कार्यालय की अवधि) अधिनियम 2023 के तहत की गयी है 

चुनाव आयोग

  • चुनाव आयोग एक संवैधानिक निकाय है
  • इसका गठन 25 जनवरी 1950 को किया गया था
  • वर्तमान में, भारत के चुनाव आयोग में तीन सदस्य होते हैं।
    • एक मुख्य चुनाव आयुक्त और दो चुनाव आयुक्त 
  • चुनाव आयोग के सदस्यों की नियुक्ति एक चयन समिति की सिफारिश पर राष्ट्रपति द्वारा की जाती है। 
  • इस चयन समिति में शामिल हैं - 
    • अध्यक्ष के रूप में प्रधानमंत्री
    • प्रधानमंत्री द्वारा नियुक्त एक केंद्रीय कैबिनेट मंत्री 
    • लोकसभा में विपक्ष का नेता 
    • यदि लोकसभा में विपक्ष का कोई मान्यता प्राप्त नेता नहीं है, तो लोकसभा में सबसे बड़े विपक्षी दल का नेता चयन समिति का सदस्य होगा।
  • मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्त का कार्यकाल 6 वर्ष तक या 65 वर्ष की आयु तक, जो भी पहले हो, तक होता है 
  • इनकी पुनर्नियुक्ति नहीं हो सकती

अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव, 2024

Internationa-Yoga-Festival

  • अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव, 2024 का आयोजन 15-21 मार्च तक ऋषिकेश में किया जा रहा है।  
  • इसका आयोजन गंगा नदी के किनारे स्थित, योग भारत घाट पर किया जायेगा। 
  • इस महोत्सव का उद्देश्य योग को सिखाना एवं व्यक्तिगत आध्यात्मिक विकास करना है। 
  • यह योग उत्सव आध्यात्मिक जागृति और समग्र कल्याण पर केन्द्रित है।  
  • इस महोत्सव का नेतृत्व योग गुरुओं, आध्यात्मिक गुरुओं और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा किया जाएगा। 
  • प्रत्येक वर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है।

प्रश्न - अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव, 2024 का आयोजन कहां किया जा रहा है ?

(a) ऋषिकेश

(b) हरिद्वार 

(c) वाराणसी 

(d) अयोध्या


Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR