New
UPSC GS Foundation (Prelims + Mains) Batch | Starting from : 20 May 2024, 11:30 AM | Call: 9555124124

शॉर्ट न्यूज़ : 16 मार्च , 2024

शॉर्ट न्यूज़ : 16 मार्च , 2024


मोहम्मद मुस्तफा, फिलिस्तीन के नए प्रधानमंत्री

सरदार रमेश सिंह अरोड़ा - पंजाब में पाकिस्तान के पहले सिख मंत्री

कोचरब आश्रम

राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस, 2024

भारत का पहला इंडोर एथलेटिक्स सेंटर


मोहम्मद मुस्तफा, फिलिस्तीन के नए प्रधानमंत्री

Mohammed-Mustafa

  • मोहम्मद मुस्तफा, फिलिस्तीन के नए प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त किए गए।
  • ये फिलिस्तीन के प्रमुख व्यवसायियों में से एक हैं।
  • इससे पहले ये राष्ट्रपति अब्बास के आर्थिक सलाहकार भी रह चुके हैं।

फिलिस्तीन

Palestine

  • फिलिस्तीन देश में गज़ा पट्टी और वेस्ट बैंक का भू-भाग शामिल है 
  • इसकी सीमा इज़राइल, मिस्र और जॉर्डन से लगती है 
  • राजधानी - यरुशलम
  • मुद्रा – फ़िलिस्तीनी पाउंड
  • राष्ट्रपति - महमूद अब्बास

सरदार रमेश सिंह अरोड़ा - पंजाब में पाकिस्तान के पहले सिख मंत्री

Sardar-Ramesh-Singh-Arora

  • हाल ही में रमेश सिंह अरोड़ा को पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के पहले सिख मंत्री के रूप में चुना गया है।
  • पंजाब में पाकिस्तान मुस्लिम लीग की नेता मुख्यमंत्री मरियम नवाज शरीफ के नेतृत्व में सरकार का गठन किया गया है 

रमेश सिंह अरोड़ा

  • रमेश सिंह अरोड़ा का जन्म पकिस्तान के ननकाना साहिब में हुआ था
  •  इन्होंने पाकिस्तान में विश्व बैंक के गरीबी निवारण कार्यक्रम में योगदान दिया।
  • वर्ष 2008 में, इन्होंने मोजाज़ फाउंडेशन की स्थापना की, जो पाकिस्तान में वंचितों की सहायता करता है 
  • इन्हें नारोवाल से प्रांतीय असेंबली के सदस्य के रूप में चुना गया।
  • ये पंजाब प्रांतीय असेंबली के तीन बार सदस्य बन चुके हैं।

कोचरब आश्रम

Kochrab-Ashram

  • हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोचरब आश्रम का उद्घाटन किया 
  • कोचरब आश्रम की स्थापना महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका से लौटने के बाद 25 मई, 1915 को की थी। 
  • यह भारत में गांधीजी द्वारा स्थापित पहला आश्रम था।
  • इस आश्रम में उन्होंने खेती, गाय पालन और रचनात्मक गतिविधियों का प्रसार किया था।
  • 17 जून, 1917 को इस आश्रम को साबरमती नदी के तट पर पर स्थानांतरित कर दिया गया

राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस, 2024

  • प्रत्येक वर्ष 16 मार्च को देशभर में राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस (National Immunization Day) मनाया जाता है। 
  • 16 मार्च 1995 में, भारत सरकार ने वैश्विक पोलियो उन्मूलन के लिए “पल्स पोलियो टीकाकरण कार्यक्रम” शुरू किया था। 
  • इसीलिए 16 मार्च को राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  • राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को टीकाकरण (Vaccination) के बारे में जागरूक करना, डॉक्टरों और स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों  को गंभीर बीमारियों से लड़ने के लिए प्रोत्साहित करना है।
  • वर्ष 2024 में  राष्ट्रीय टीकाकरण की थीम "वैक्सीन वर्क फॉर ऑल" है। 
  • टीकाकरण से पोलियो, चेचक, गोनोरिया, रेबीज और कोरोना जैसी खतरनाक बीमारियों से बचाव होता है।

भारत का पहला इंडोर एथलेटिक्स सेंटर

Naveen-Patnaik

  • हाल ही में ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भारत के पहले इंडोर एथलेटिक्स सेंटर का उद्घाटन किया।
  • इस सेंटर को भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में बनाया गया है।
  • इसमें 10,000 वर्ग मीटर का ट्रैक है, जिसे इतालवी फर्म मोंडो स्पा द्वारा बनाया गया है।
  • इस सेंटर में 200 मीटर का सिंथेटिक ट्रैक, 80 मीटर + 20 मीटर का रनिंग ट्रैक है 
  • इसमें लंबी कूद, ट्रिपल जंप, पोल वॉल्ट और शॉट-पुट जैसी प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की जा सकेंगी 
  • इसे रिलायंस फाउंडेशन के सहयोग से बनाया गया है
  • यह ओडिशा रिलायंस फाउंडेशन एथलेटिक्स हाई परफॉर्मेंस सेंटर के लिए एक प्रशिक्षण केंद्र के रूप में भी कार्य करेगा।

प्रश्न - भारत के पहले इंडोर एथलेटिक्स सेंटर की स्थापना कहां की गयी ?

(a) भुवनेश्वर

(b) दिल्ली 

(c) मुंबई 

(d) चंडीगढ़


Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR