शॉर्ट न्यूज़: 21 सितम्बर, 2022
माया
त्वरित सुधारात्मक कार्रवाई ढाँचा
एशिया-प्रशांत प्रसारण विकास संस्थान
माया
चर्चा में क्यों
हाल ही में, बीजिंग स्थित सिनोजीन जैव प्रौद्योगिकी फर्म ने विश्व में पहली बार एक जंगली आर्कटिक भेडिया का सफलतापूर्वक क्लोन तैयार किया है।
आर्कटिक भेड़िया

- चीनी वैज्ञानिकों के इस क्लोन को दुर्लभ और लुप्तप्राय प्रजातियों के संरक्षण में एक मील का पत्थर माना जा रहा है। इसका नाम ‘माया’ रखा गया है।
- उल्लेखीय है कि आर्कटिक भेड़िया को सफ़ेद भेड़िया या ध्रुवीय भेड़िया के नाम से भी जाना जाता है। यह कनाडा के क्वीन एलिज़ाबेथ द्वीप समूह के उच्च आर्कटिक टुंडा क्षेत्र की स्थानीय प्रजाति है।
अनुसंधान से संबंधित तथ्य
- भेड़िया के लिये दाता कोशिका एक जंगली मादा आर्कटिक भेड़िये की त्वचा के नमूने से प्राप्त किया गया था और उसकी डिम्बाणुजनकोशिका (Oocyte) मादा कुत्ते से ली गई थी।
- एक अंडाशय में कोशिका जो एक डिंब बनाने के लिए अर्धसूत्रीविभाजन से गुजर सकती है।
- माया की सरोगेट मां एक बीगल है जो कुत्ते की एक नस्ल है। प्राचीन भेड़ियों के साथ आनुवंशिक वंश साझा करने के कारण इस कुत्ते को सरोगेट के रूप में चुना गया।
क्लोनिंग प्रक्रिया
- यह कोशिकाओं, ऊतकों आदि सहित जीवित जीवों की प्रतियां बनाने की एक प्रक्रिया है।
- सर्वप्रथम वर्ष 1996 में एक स्कॉटिश वैज्ञानिक ‘सर ईयन विल्मट’ के नेतृत्व में इस प्रक्रिया का प्रयोग करके एक जानवर का क्लोन तैयार किया गया था।
- इसके द्वारा एक व्यस्क भेड़ की स्तन कोशिका का प्रयोग करने ‘डॉली’ नाम की एक भेड़ को विकसित किया गया था।
त्वरित सुधारात्मक कार्रवाई ढाँचा
चर्चा में क्यों
हाल ही में, भारतीय रिज़र्व बैंक ने सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया को त्वरित सुधारात्मक कार्रवाई ढाँचे (PCAF) से बाहर कर दिया है।
प्रमुख बिंदु
- न्यूनतम नियामक पूंजी और शुद्ध गैर-निष्पादित परिसंपत्तियों (NNPAs) सहित विभिन्न वित्तीय अनुपातों में सुधार होने के बाद सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया को इससे बाहर किया गया है।
- विदित है कि आर.बी.आई. ने जोखिम सीमा का उल्लंघन करने के बाद 11 सरकारी बैंकों को पी.सी.ए. ढांचे के तहत ला दिया था।
- इसमें इलाहाबाद बैंक, यूनाइटेड बैंक, कॉर्पोरेशन बैंक, आई.डी.बी.आई. बैंक, यूको बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन ओवरसीज बैंक, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स, देना बैंक और बैंक ऑफ महाराष्ट्र शामिल हैं।
क्या है पी.सी.ए.एफ.
- त्वरित सुधारात्मक कार्रवाई मानदंड एक पर्यवेक्षी उपकरण है तथा इसे आर.बी.आई. द्वारा किसी वित्तीय संस्थान पर तब लागू किया जाता है जब कोई बैंक पूंजी पर जोखिम भारित संपत्ति अनुपात (CRAR), एन.एन.पी.ए. और परिसंपत्तियों पर रिटर्न (ROA) के लिये नियामक सीमाओं का उल्लंघन करता है।
- आर.बी.आई. ने जून 2017 में उच्च शुद्ध एन.पी.ए. और नकारात्मक परिसंपत्ति रिटर्न (ROA) के कारण बैंक पर पी.सी.ए. मानदंड लागू किये थे।
- बैंक ने एक लिखित प्रतिबद्धता प्रदान की है कि वह निरंतर आधार पर न्यूनतम नियामक पूंजी, एन.एन.पी.ए. और लीवरेज अनुपात (Leverage Ratio) के मानदंडों का पालन करेगा।
एशिया-प्रशांत प्रसारण विकास संस्थान
चर्चा में क्यों
एशिया-प्रशांत प्रसारण विकास संस्थान (AIBD) में भारत की अध्यक्षता को एक वर्ष के लिये बढ़ा दिया गया है। यह निर्णय नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन में लिया गया।
प्रमुख बिंदु
- वर्तमान में इसके अध्यक्ष प्रसार भारती के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और दूरदर्शन के महानिदेशक मयंक कुमार अग्रवाल हैं।
- इसकी स्थापना वर्ष 1977 में हुई थी। यह इलेक्ट्रॉनिक मीडिया विकास के क्षेत्र में एशिया और प्रशांत के लिये संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक आयोग (UN-ESCAP) का एक विशिष्ट क्षेत्रीय अंतर-सरकारी संगठन है।
- वर्तमान में 26 देश ए.आई.बी.डी. के पूर्णकालिक सदस्य हैं, जिनका प्रतिनिधित्व 43 संगठनों और 52 संबद्ध सदस्यों द्वारा किया जाता है। मलेशिया सरकार इसकी मेजबानी करती है तथा इसका सचिवालय कुआलालंपुर में स्थित है।