New
UPSC GS Foundation (Prelims + Mains) Batch | Starting from : 20 May 2024, 11:30 AM | Call: 9555124124

शॉर्ट न्यूज़ : 27 मार्च , 2024

शॉर्ट न्यूज़ : 27 मार्च , 2024


Global Rich List-2024

विश्व रंगमंच दिवस (World Theatre Day) 2024

‘समुद्र पहरेदार’ जहाज आसियान देशों में तैनात

प्रमुख नियुक्तियां (NIA, NDRF तथा पुलिस अनुसंधान और विकास ब्यूरो के नए महानिदेशक)


Global Rich List-2024

Global-Rich-List-2024

  • शंघाई स्थित हुरुन रिसर्च इंस्टीट्यूट ने बिलेनियर्स की Global Rich List-2024 जारी की है।
    • बिलेनियर (अरबपति) उन्हें कहते हैं, जिनके पास 1 बिलियन डॉलर यानी लगभग 8,333 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति है।
  • भारत की आर्थिक राजधानी ‘मुंबई’ एशिया की अरबपतियों की राजधानी बन गई।
    • मुंबई ने पहली बार चीन की राजधानी बीजिंग को पीछे छोड़कर यह स्थान प्राप्त किया है।
    • मुंबई में 603 km2 के क्षेत्र में 92 अरबपति रहते हैं
    • बीजिंग के 16,000 km2 क्षेत्र में 91 अरबपति रहते हैं
  • सूची के अनुसार, चीन में 814 अरबपति हैं, और भारत में 271 अरबपति हैं।
  • विश्व के टॉप 10 बिलेनियर में सिर्फ मुकेश अंबानी (9.43 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ) इकलौते भारतीय हैं।
  • मुंबई वैश्विक स्तर पर इस सूची में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है।
    • पहले नंबर पर न्यूयॉर्क हैं, यहां 119 लोग अरबपति हैं।
    • दूसरे नंबर पर लंदन है, यहां 97 लोग अरबपति हैं।

विश्व रंगमंच दिवस (World Theatre Day) 2024

World-Theater-Day-2024

  • यह प्रतिवर्ष 27 मार्च को इंटरनेशनल थिएटर इंस्टीट्यूट  केंद्रों और अंतर्राष्ट्रीय थिएटर समुदाय द्वारा मनाया जाता है।
  • इस दिवस को मनाने की शुरुआत वर्ष 1961 में इंटरनेशनल थिएटर इंस्टीट्यूट (आईटीआई) द्वारा की गई थी।
    • यह इंस्टीट्यूट यूनेस्को का एक सहयोगी संगठन है, जो विश्व में थिएटर को बढ़ावा देने का काम करता है।
  • इस दिवस का उद्देश्य कला रूप को बढ़ावा देना और व्यापक स्तर पर लोगों को कला रूप के मूल्य के बारे में जागरूक करना है।
  • पहला नाटक एथेंस में एक्रोप्लिस में स्थित थिएटर ऑफ डायोनिसस में आयोजित किया गया था।
  • यह नाटक पांचवीं शताब्दी के शुरुआती दौर का माना जाता है।
  • थिएटर ऑफ डायोनिसस दुनिया का सबसे पुराना थिएटर है, जिसे 6वीं शताब्दी ईसा पूर्व में बनाया गया था।
  • रंगमंच एक कला का रूप है, जो लोगों को शिक्षित, मनोरंजन और प्रेरित कर सकता है।

‘समुद्र पहरेदार’ जहाज आसियान देशों में तैनात

ICG

  • यह भारतीय तटरक्षक बल (ICG) का एक विशेष प्रदूषण नियंत्रणकारी जहाज है।
  • यह जहाज आसियान देशों- फिलीपींस, वियतनाम और ब्रुनेई में 25 मार्च से 12 अप्रैल तक तैनात रहेगा। 
  • यह विशेष प्रदूषण नियंत्रण जहाजों की यात्रा की एक व्यापक पहल का हिस्सा है। 
  • इसका उद्देश्य:
    • भारतीय तटरक्षक बल (ICG) की समुद्री प्रदूषण प्रतिक्रिया क्षमताओं का प्रदर्शन करना
    • इसके साथ ही फिलीपींस तट रक्षक (PCG) के साथ द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत बनाना
    • आसियान क्षेत्र में समुद्री प्रदूषण के बारे में उत्पन्न समस्याओं को साझा करना
  • आसियान देशों में भारतीय तटरक्षक जहाज की यह लगातार तीसरी तैनाती है। 
  • इससे पहले वर्ष 2023 में भारतीय तटरक्षक बल (ICG)  प्रदूषण नियंत्रण जहाजों ने इस पहल के हिस्से के रूप में कंबोडिया, मलेशिया, सिंगापुर, थाईलैंड और इंडोनेशिया की यात्रा की थी।

प्रमुख नियुक्तियां (NIA, NDRF तथा पुलिस अनुसंधान और विकास ब्यूरो के नए महानिदेशक)

Shri-Sadananda-Vasant

  • हाल ही में केंद्र सरकार के कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने निम्नलिखित नियुक्तियों की मंजूरी दे दी है।
  • सदानंद वसंत को राष्ट्रीय जांच एजेंसी(NIA) का महानिदेशक नियुक्त किया है।
  • श्री सदानंद वसंत 31 दिसंबर 2026 तक अपने पद बने रहेंगे। 
  • वह  दिनकर गुप्ता का स्थान लेंगे।
  • NIA के बारे में:
    • यह भारत में एक विशेष आतंकवाद विरोधी कानून प्रवर्तन एजेंसी है।
    • इसका गठन वर्ष 2008 में मुंबई में हुए आतंकवादी हमलों के बाद NIA अधिनियम, 2008 के तहत एक वैधानिक निकाय के रूप में किया गया।
    • इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है।
    • राधा विनोद राजू NIA के संस्थापक महानिदेशक थे।

PIYUSH-ANAND

  • पीयूष आनंद को राष्ट्रीय आपदा मोचन बल(NDRF) का महानिदेशक बनाया गया है।
  • वह अतुल करवाल का स्थान लेंगे।
  • NDRF के बारे में:
    • यह एक विशेष प्रतिक्रिया बल है।
    • इसका गठन आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत वर्ष 2006 में किया गया था।
    • इसके गठन का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल के रूप में प्राकृतिक और मानव निर्मित आपदाओं के दौरान विशेष प्रतिक्रिया करना है।

rajiv-kumar-sharma

  • राजीव कुमार शर्मा को पुलिस अनुसंधान और विकास ब्यूरो (BPR&D) का महानिदेशक बनाया गया है।
    • वह 30 जून 2026 तक अपने पद पर बने रहेंगे। 
    • उन्होंने बालाजी श्रीवास्तव का स्थान लिया है।
    • BPR&D के बारे में:
      • BPR&D का गठन वर्ष 1970 में किया गया था।
      • इसकी स्थापना देश में पुलिस की आवश्यकताओं और मांगों  की पहचान करने, अनुसंधान परियोजनाओं को शुरू करने तथा पुलिस के सामने आने वाली चुनौतियों को दूर करने के लिये सुझाव देने के उद्देश्य से की गई थी।
      • यह गृह मंत्रालय के प्रशासन के अंतर्गत आता है।

 

प्रश्न:- राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के सम्बन्ध में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1. NIA भारत में एक विशेष आतंकवाद विरोधी कानून प्रवर्तन एजेंसी है।
  2. यह NIA अधिनियम, 2008 के तहत एक वैधानिक निकाय है।
  3. 31 दिसंबर 2026 तक के लिए सदानंद वसंत को इसका महानिदेशक नियुक्त किया है।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

(a) केवल एक

(b) केवल दो

(c) सभी  तीनों

(d) कोई नहीं

उत्तर- (c)


Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR