New
UPSC GS Foundation (Prelims + Mains) Batch | Starting from : 20 May 2024, 11:30 AM | Call: 9555124124

शॉर्ट न्यूज़ : 28 मार्च , 2024

शॉर्ट न्यूज़ : 28 मार्च , 2024


न्यायमूर्ति रितु राज अवस्थी - लोकपाल के न्यायिक सदस्य

निर्वाचन आयोग द्वारा विकलांग व्यक्तियों के लिए सक्षम ऐप

एबेल पुरस्कार 2024

सदानंद वसंत दाते - राष्ट्रीय जांच एजेंसी के प्रमुख नियुक्त 


न्यायमूर्ति रितु राज अवस्थी - लोकपाल के न्यायिक सदस्य

Justice-Ritu-Raj-Awasthi

  • न्यायमूर्ति रितु राज अवस्थी को लोकपाल के न्यायिक सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया 
  • रितु राज अवस्थी, इससे पहले भारत के 22वें विधि आयोग के अध्यक्ष और कर्नाटक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रह चुके हैं।
  • वर्तमान में ए एम खानविलकर लोकपाल के अध्यक्ष हैं 

लोकपाल

  • इसे लोकपाल और लोकायुक्त अधिनियम 2013 के तहत सार्वजनिक पदाधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की करने के लिए स्थापित किया गया।
  • इसके क्षेत्राधिकार में प्रधानमंत्री, मंत्री, संसद सदस्य, समूह A, B, C, D के अधिकारी तथा केंद्र सरकार के अधिकारी शामिल हैं।

संरचना

  • लोकपाल में एक अध्यक्ष और अधिकतम 8 सदस्य होते हैं 
  • 8 सदस्यों में से 4 न्यायिक सदस्य और 4 गैर न्यायिक सदस्य होते हैं 
  • इसमें सदस्यों की नियुक्ति चयन समिति की सिफारिश पर राष्ट्रपति द्वारा की जाती है।
    • इस चयन समिति में प्रधानमंत्री, लोकसभा अध्यक्ष, लोकसभा में विपक्ष के नेता, भारत के मुख्य न्यायाधीश या उसके द्वारा नामित कोई न्यायाधीश और एक प्रख्यात न्यायविद शामिल होता है।
  • लोकपाल के अध्यक्ष और सदस्यों का कार्यकाल 5 वर्ष या 70 वर्ष की आयु तक होता है।

निर्वाचन आयोग द्वारा विकलांग व्यक्तियों के लिए सक्षम ऐप

saksham-eci

  • निर्वाचन आयोग ने चुनावी प्रक्रिया में दिव्यांग व्यक्तियों की पहुंच और समावेशिता सुनिश्चित करने के लिए सक्षम ऐप लांच किया है
  • यह ऐप दिव्यांग व्यक्तियों की सुविधा के लिए एक उपकरण है।
  • दिव्यांग मतदाता चुनाव आयोग द्वारा प्रदान की जाने वाली विभिन्न सेवाओं जैसे - पंजीकरण की प्रक्रिया से लेकर मतदान के दिन पिक एंड ड्रॉप सुविधा का लाभ उठाने के लिए इस ऐप का उपयोग कर सकते हैं।

चुनाव आयोग

  • इसका गठन 25 जनवरी 1950 को किया गया था
  • यह एक संवैधानिक संस्था है, जो देश में चुनावों को संपन्न कराती है। 
  • संविधान के अनुच्छेद 324 से लेकर 329 तक चुनाव आयोग के बारे में प्रावधान किया गया है।
  • वर्तमान में, भारत के चुनाव आयोग में तीन सदस्य होते हैं।
    • एक मुख्य चुनाव आयुक्त और दो चुनाव आयुक्त 
  • चुनाव आयोग के सदस्यों की नियुक्ति एक चयन समिति की सिफारिश पर राष्ट्रपति द्वारा की जाती है। 
  • इस चयन समिति में शामिल हैं - 
    • अध्यक्ष के रूप में प्रधानमंत्री
    • प्रधानमंत्री द्वारा नियुक्त एक केंद्रीय कैबिनेट मंत्री 
    • लोकसभा में विपक्ष का नेता 
    • यदि लोकसभा में विपक्ष का कोई मान्यता प्राप्त नेता नहीं है, तो लोकसभा में सबसे बड़े विपक्षी दल का नेता चयन समिति का सदस्य होगा।
  • मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्त का कार्यकाल 6 वर्ष तक या 65 वर्ष की आयु तक, जो भी पहले हो, तक होता है 
  • इनकी पुनर्नियुक्ति नहीं हो सकती

एबेल पुरस्कार 2024

abel-prize-2024

  • फ्रांस के मिशेल टैलग्रांड को वर्ष 2024 के एबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया 
  • इन्हें यह पुरस्कार संभाव्यता सिद्धांत और स्टोकेस्टिक प्रक्रियाओं में योगदान के लिए दिया गया

एबेल पुरस्कार

  • यह पुरस्कार नॉर्वेजियन एकेडमी ऑफ साइंस एंड लेटर्स द्वारा दिया जाता है 
  • इसकी शुरुआत नार्वे सरकार ने प्रसिद्ध गणितज्ञ नील्स हेरनिक के सम्म्मान में वर्ष 2001 में की थी।
  • पहला एबेल पुरस्कार वर्ष 2003 में जिएन पियरे को दिया गया
  • यह पुरस्कार लोगों को गणित में उनके योगदान के लिए दिया जाता है
  • इसे गणित का नोबेल पुरस्कार भी कहा जाता है

सदानंद वसंत दाते - राष्ट्रीय जांच एजेंसी के प्रमुख नियुक्त 

sadanandvasantdate

  • हाल ही में सदानंद वसंत दाते को राष्ट्रीय जांच एजेंसी का प्रमुख नियुक्त किया गया 
  • ये महाराष्ट्र कैडर के भारतीय पुलिस सेवा(IPS) के अधिकारी हैं 

राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (NIA)

nia

  • यह भारत की केंद्रीय आतंक रोधी कानून प्रवर्तन एजेंसी है
  • इसका गठन राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (NIA) अधिनियम, 2008 के तहत किया गया 
  • यह गृह मंत्रालय के अधीन कार्य करती है।
  • मुख्यालय - नई दिल्ली
  • NIA के क्षेत्रीय कार्यालय -
    1. हैदराबाद
    2. गुवाहाटी
    3. कोच्चि
    4. लखनऊ
    5. मुंबई
    6. कोलकाता
    7. रायपुर
    8. जम्मू
  • कार्य -
  • यह राज्यों से अनुमति लिए बिना देश भर में आतंकी मामलों की जांच कर सकती है।
  • केंद्र सरकार भारत में कहीं भी NIA को जांच के लिए मामले सौंप सकती है
  • यह अंतरराष्ट्रीय संधियों और अन्य देशों के घरेलू कानूनों के अधीन भारतीय क्षेत्र के बाहर किए गए अपराधों की जांच भी कर सकती है 
  • यह निम्नलिखित अपराधों से संबंधित मामलों की जांच करती है -
    1. आतंकी अपराध
    2. देश के खिलाफ युद्ध 
    3. परमाणु सुविधाओं से संबंधित अपराध 
    4. मानव तस्करी
    5. जाली मुद्रा या बैंक नोट संबंधी अपराध
    6. प्रतिबंधित हथियारों की बिक्री या निर्माण
    7. विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, 1908 के तहत अपराध
    8. साइबर आतंकवाद

प्रश्न – राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (NIA) के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये  

  1. इसका गठन राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (NIA) अधिनियम, 2008 के तहत किया गया था 
  2. यह रक्षा मंत्रालय के अधीन कार्य करती है।
  3. यह राज्यों से अनुमति लिए बिना देश भर में आतंकी मामलों की जांच कर सकती है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(a) केवल 1

(b) केवल 2 और 3

(c) 1 और 3

(d) 1, 2 और 3

उत्तर – c


Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR