New
UPSC GS Foundation (Prelims + Mains) Batch | Starting from : 20 May 2024, 11:30 AM | Call: 9555124124

शॉर्ट न्यूज़ : 07 मई , 2024

शॉर्ट न्यूज़ : 07 मई , 2024


एमक्यू-9बी (MQ-9B)

पार्टिसिपेटरी-नोट (पी-नोट्स)

नया कोविड वैरिएंट : FLiRT

करीना कपूर - UNICEF इंडिया की नेशनल एंबेसडर

जोस राउल मुलिनो-पनामा के नए राष्ट्रपति

मुंबई सिटी एफसी ने जीता इंडियन सुपर लीग

भारत का पहला मानव रहित बमवर्षक विमान

विश्व अस्थमा दिवस


एमक्यू-9बी (MQ-9B)

(प्रारम्भिक परीक्षा, सामान्य अध्ययन: प्रौद्योगिकी, सुरक्षा, अंतर्राष्ट्रीय संबंध)

चर्चा में क्यों?

  • हाल ही में भारतीय सेना और वायु सेना ने उत्तर प्रदेश के सरसावा और गोरखपुर हवाई अड्डों पर एमक्यू-9बी प्रीडेटर ड्रोन तैनात करने का फैसला लिया है। 
  • इसका उद्देश्य लद्दाख से अरुणाचल प्रदेश तक चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा पर निगरानी क्षमताओं को बढ़ाना है। 

MBQ9

ख़बर में और क्या है?

  • एमक्यू-9बी ड्रोन भारत संयुक्त राज्य अमेरिका से खरीदेगा। इस अनुबंध पर जून में हस्ताक्षर होने की संभावना है। 
    • इसे दो राज्यों में तैनात किया जाएगा: तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश
  • कुल 31 एमक्यू-9बी प्रीडेटर्स, जिसमें से भारतीय नौसेना के लिए 15 तथा भारतीय सेना और भारतीय वायु सेना के लिए आठ-आठ होगा। 
  • इसकी कुल लागत लगभग 4 बिलियन डॉलर होगी और इसकी पहली डिलीवरी वर्ष 2026 के अंत तक प्राप्त होने की संभावना है।

एमक्यू-9बी प्रीडेटर ड्रोन के बारे में:

  • यह एक उच्च-ऊंचाई एवं लंबे समय तक संचालन क्षमता वाला सशस्त्र मानव रहित हवाई वाहन (UAV) है, जो दूर से नियंत्रित या स्वायत्त उड़ान संचालन में सक्षम है।
  • विकास: एमक्यू-9बी प्रीडेटर ड्रोन जनरल एटॉमिक्स एयरोनॉटिकल सिस्टम्स (GA-ASI) द्वारा विकसित एमक्यू-9 "रीपर" का एक प्रकार है, जिसका उपयोग अमेरिकी वायु सेना और उसके नाटो सहयोगियों द्वारा किया जाता है।
  • इसके दो वेरिएंट हैं- स्काईगार्डियन और सीगार्डियन जो वर्ष 2020 से भारतीय नौसेना द्वारा परिचालन में है।

विशेषताएँ:

  • एमक्यू-9बी ड्रोन की 5,670 किलोग्राम तक की प्रभावशाली वहन क्षमता और 2,721 किलोग्राम की ईंधन क्षमता भी इसकी परिचालन क्षमताओं को बढ़ाती है।
  • यह ड्रोन मारक मिसाइलों से लैस है, जो इसे उच्च सटीकता के साथ दुश्मन के लक्ष्यों पर हमला करने में सक्षम बनाता है। 
  • यह प्रीडेटर ड्रोन परिचालन लचीलापन प्रदान करते हुए स्वचालित टेक-ऑफ और लैंडिंग में सक्षम है।
  • इसके अलावा, यह सुरक्षित रूप से नागरिक हवाई क्षेत्र में एकीकृत हो सकता है, जिससे संयुक्त बलों और नागरिक अधिकारियों को दिन या रात में समुद्री क्षेत्र में वास्तविक समय स्थितिजन्य जानकारी प्राप्त करने में सक्षम बनाया जा सकता है।

पार्टिसिपेटरी-नोट (पी-नोट्स)

(प्रारम्भिक परीक्षा, सामान्य अध्ययन: अर्थव्यवस्था)

चर्चा में क्यों?

फरवरी 2024 के अंत में भारतीय पूंजी बाजार में पार्टिसिपेटरी नोट्स के माध्यम से निवेश 1.5 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया जो घरेलू अर्थव्यवस्था के मजबूत प्रदर्शन के कारण लगभग छह वर्षों में उच्चतम स्तर पर है।

क्या है पी-नोट्स:

  • पार्टिसिपेटरी नोट्स को पी-नोट्स या पीएन के रूप में भी जाना जाता है, जो निवेशकों या हेज फंडों द्वारा भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के साथ पंजीकरण किए बिना भारतीय प्रतिभूतियों में निवेश करने के लिए आवश्यक वित्तीय उपकरण हैं।
  • ये पंजीकृत विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) द्वारा उन विदेशी निवेशकों को जारी किए जाते हैं जो सीधे खुद को पंजीकृत किए बिना भारतीय शेयर बाजार का हिस्सा बनना चाहते हैं।
    • इस प्रकार, भारतीय शेयर बाजारों में निवेश करने और बोझिल नियामक अनुमोदन प्रक्रिया से बचने के लिए ये निवेशक पार्टिसिपेटरी नोट्स का व्यापार करते हैं।
  • पार्टिसिपेटरी नोट्स ऑफशोर डेरिवेटिव उपकरण हैं जिनमें अंतर्निहित परिसंपत्ति के रूप में भारतीय शेयर होते हैं। 

क्या है विदेशी पोर्टफोलियो निवेश:

  • विदेशी पोर्टफोलियो निवेश (FPI) में दूसरे देश में निवेशकों द्वारा रखी गई प्रतिभूतियां और अन्य वित्तीय संपत्तियां शामिल होती हैं।
  • यह निवेशक को कंपनी की संपत्ति का प्रत्यक्ष स्वामित्व प्रदान नहीं करता है और बाजार की अस्थिरता के आधार पर अपेक्षाकृत तरल होता है। 
  • प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) के साथ, FPI विदेशी अर्थव्यवस्था में निवेश करने के सामान्य तरीकों में से एक है। 
  • FDI और FPI दोनों अधिकांश अर्थव्यवस्थाओं के लिए वित्त पोषण के महत्वपूर्ण स्रोत हैं।

नया कोविड वैरिएंट : FLiRT

(प्रारंभिक परीक्षा : सामान्य विज्ञान)

FLiRT वेरिएंट, ओमीक्रॉन के JN.1 वंश से संबंधित नए कोविड-19 वेरिएंट का एक समूह है जो अमेरिका में तेजी से फैल रहा है। पिछले ओमीक्रॉन वेरिएंट की तुलना में अधिक संक्रामक माने जाने वाले वेरिएंट KP.2 और KP 1.1 चिंता का कारण बन रहे हैं। 

क्या है नया कोविड-19 वैरिएंट FLiRT 

  • FLiRT नए SARS-CoV-2 वेरिएंट के एक समूह को संदर्भित करता है जो ओमिक्रॉन JN.1 वंश से उभरा है। 
  • FLiRT वायरस के उत्परिवर्तन के तकनीकी नामों पर आधारित है, जिनमें से एक में F और L अक्षर शामिल हैं और दूसरे में R और T अक्षर शामिल हैं। वेरिएंट के इस समूह के भीतर सबसे अधिक चिंता KP.2  को लेकर है।

विशेषताएं 

स्पाइक प्रोटीन में परिवर्तन, जो SARS-CoV-2 को पकड़ने, शरीर में बसने और लोगों को बीमार करने में मदद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। 

लक्षण

  • फ्लू, शरीर में दर्द
  • गंध और स्वाद की हानि
  • गला खराब होना
  • बहती नाक, उल्टी करना, दस्त एवं बुखार
  • खाँसी, सांस फूलना एवं थकान
  • पाचन संबंधी समस्याएं

करीना कपूर - UNICEF इंडिया की नेशनल एंबेसडर

  • हाल ही में UNICEF इंडिया ने करीना कपूर को अपना नेशनल एंबेसडर नियुक्त किया है।
  • करीना कपूर वर्ष 2014 से UNICEF इंडिया के साथ जुड़ी हैं और लड़कियों की शिक्षा, लैंगिक समानता, बुनियादी शिक्षा, टीकाकरण और स्तनपान जैसे मुद्दों पर काम किया है।

संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF)

  • यह संयुक्त राष्ट्र की एक एजेंसी है, जो दुनिया भर में बच्चों को मानवीय और विकासात्मक सहायता प्रदान करने के लिए जिम्मेदार है। 
  • इसकी स्थापना, द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान बच्चों को राहत प्रदान करने के लिए वर्ष 1946 में की गयी थी।
  • UNICEF दुनिया भर में बच्चों से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर शोध रिपोर्ट भी जारी करता है।
  • इसका मुख्यालय न्यूयॉर्क में है।
  • यह एक कार्यकारी बोर्ड  द्वारा शासित होता है, जिसमें 36 सदस्य होते हैं, जिन्हें  संयुक्त राष्ट्र की आर्थिक और सामाजिक परिषद द्वारा तीन वर्ष के कार्यकाल के लिए चुना जाता है ।
  • इसे वर्ष 1965 में शांति का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • UNICEF के साथ साझेदारी के लिए, भारत में नोडल एजेंसी महिला एवं बाल विकास मंत्रालय है।

जोस राउल मुलिनो-पनामा के नए राष्ट्रपति

MULINO

  • हाल ही में जोस राउल मुलिनो को पनामा का राष्ट्रपति चुना गया 
  •  जोस राउल मुलिनो इससे पहले पनामा के सुरक्षा मंत्री रह चुके हैं 

PNAMA

पनामा 

  • पनामा एक मध्य अमेरिकी देश है 
  • इसकी सीमा कोस्टा रीका और कोलम्बिया से लगती है 
  • राजधानी - पनामा सिटी 
  • मुद्रा - बाल्बोआ
  • पनामा नहर, प्रशांत महासागर को अटलांटिक महासागर से जोड़ती है। 
  • यह विश्व में एक महत्वपूर्ण समुद्री व्यापार मार्ग है।

प्रश्न - पनामा नहर किसको जोड़ती है ?

((a) प्रशांत महासागर को हिन्द महासागर से

(b) प्रशांत महासागर को दक्षिणी चीन सागर से

(c) प्रशांत महासागर को फ्लोरिडा की खाड़ी से

(d) प्रशांत महासागर को अटलांटिक महासागर से


मुंबई सिटी एफसी ने जीता इंडियन सुपर लीग

  • मुंबई सिटी एफसी फुटबॉल क्लब ने फाइनल में मोहन बागान सुपर जाइंट (कोलकाता) को 3-1 गोल से हराकर इंडियन सुपर लीग 2023-24 का ख़िताब जीत लिया 
    • यह मुंबई सिटी एफसी का दूसरा खिताब था।
  • फाइनल मुकाबला कोलकाता के विवेकानंद युबा भारती क्रीरंगन स्टेडियम में खेला गया था 

इंडियन सुपर लीग (ISL) 

  • यह भारत का घरेलू पुरुष फुटबॉल क्लब आधारित टूर्नामेंट है।
  • इसकी शुरुआत वर्ष 2014 में हुई थी 
  • इसे वर्ष 2019 में फीफा और एशियाई फुटबॉल संघ ने भारत की शीर्ष स्तरीय घरेलू फुटबॉल लीग के रूप में मान्यता दी 
  • इसमें विभिन्न शहरों में स्थित 12 फुटबॉल क्लब भाग लेते हैं

भारत का पहला मानव रहित बमवर्षक विमान

  • हाल ही में भारत के पहले स्वदेशी बमवर्षक मानव रहित विमान FWD-200B का अनावरण किया गया।
  • इस विमान को बेंगलूरु की फ्लाइंग वेज डिफेंस एंड एयरोस्पेस ने बनाया है।
  • इसका निर्माण मेक इन इंडिया पहल के तहत किया गया है। 
  • इस विमान की पेलोड क्षमता लगभग 100 किलोग्राम है।
    • यह इसे हवाई हमले के लिए हथियारों को ले जाने में सक्षम बनाती है।
  • यह एक बार में 12 से 20 घंटे तक उड़ान भर सकता है 
  • इसकी अधिकतम गति 370 किलोमीटर प्रति घंटा है। 
  • इसे जमीन से 200 किलोमीटर की ऊंचाई तक कंट्रोल किया जा सकेगा। 
  • यह मानव रहित विमान के महंगे आयात पर निर्भरता को कम करेगा।
    • भारत में अमेरिका से आयातित प्रीडेटर ड्रोन से बहुत कम खर्च में इसे बनाया गया है।
    •  भारत को एक अमेरिकी प्रीडेटर ड्रोन के लिए 250 करोड़ रुपये देने होते हैं
    •  भारत में इसे बनाने की लागत लगभग 25 करोड़ रुपये है

विश्व अस्थमा दिवस

  • 7 मई, 2024 को विश्व अस्थमा दिवस को मनाया जायेगा 
  • यह प्रत्येक वर्ष मई महीने के पहले मंगलवार को मनाया जाता है।
  • इसका उद्देश्य अस्थमा की बीमारी एवं देखभाल के बारे में जागरूकता पैदा करना है।
  • पहली बार इसका आयोजन ‘ग्लोबल इनिशिएटिव फॉर अस्थमा’ द्वारा वर्ष 1998 में किया गया था।
  • इस वर्ष विश्व अस्थमा दिवस की थीम अस्थमा शिक्षा सशक्तिकरण है।

अस्थमा

  • अस्थमा फेफड़ों की बीमारी है 
  • यह सबसे आम गैर-संचारी बीमारियों में से एक है
  • इसमें श्वसन नलिकाओं में सूजन और संकुचन हो जाती है, जिसके कारण खांसी, सांस लेने में कठिनाई और सीने में जकड़न होती है। 
  • अस्थमा होने के प्रमुख कारण धूल के कण, प्रदूषण, धूम्रपान और एलर्जी आदि है

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR