Current Affairs 15-Oct-2020
कोविड-19 महामारी ने विभिन्न देशों में खाद्य सुरक्षा के दावों का वास्तविक रूप उजागर कर दिया है तथा खाद्य फसलों की प्रचलित प्रणालियों पर भी प्रश्नचिन्ह खड़ा कर दिया है, जिससे धारणीय कृषि का महत्त्व अत्यधिक बढ़ गया है।
PT Cards 15-Oct-2020
6 अक्तूबर, 2020 को मंगल ग्रह पृथ्वी के सबसे नज़दीक था जिसे 'मार्स एट क्लोज़र' कहा गया, जबकि 13 अक्तूबर, 2020 को मंगल ग्रह ‘सबसे बड़ा, स्पष्ट व चमकदार किंतु विपरीत दिशा में' दिखाई दिया, जिसे 'मार्स एट अपोज़िशन' नाम दिया गया।
Important Terminology 15-Oct-2020
तेल एवं वसायुक्त खाद्य पदार्थों का वायुजनित उपचयन के परिणामस्वरूप स्वाद एवं गंध में परिवर्तन होने से ख़राब होना ‘विकृतगंधिता’ कहलाता है। विकृतगंधिता की दर को कम करने या बचाव हेतु रेफ्रिजरेटर, एयरटाइट कंटेनर, खाद्य पदार्थों की पैकेजिंग में प्रति-ऑक्सीकारक (anti-oxidants) पदार्थों का इस्तेमाल किया जाता है, जैसे- चिप्स को ख़राब होने से बचाने हेतु पैकेट से ऑक्सीजन को प्रतिस्थापित कर नाइट्रोजन गैस भरी जाती है।
Current Affairs 15-Oct-2020
हाल ही में,आंध्रप्रदेश सरकार द्वारा फैंटेसी क्रिकेट संचालकों पर एक अध्यादेश के माध्यम से प्रतिबंध (आई.पी.एल. के प्रायोजक ड्रीम 11 सहित) लगाया गया है।