New
Final Result - UPSC CSE Result, 2025 GS Foundation (P+M) - Delhi : 1st April 2026, 11:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 3rd April 2026, 5:30PM Final Result - UPSC CSE Result, 2025 GS Foundation (P+M) - Delhi : 1st April 2026, 11:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 3rd April 2026, 5:30PM

Archive

एजुस्डेम जेनेरिस का सिद्धांत

Current Affairs 18-Feb-2026

‘एजुस्डेम जेनेरिस’ (Ejusdem generis) शब्द की उत्पत्ति लैटिन भाषा से हुई है जिसका अर्थ है ‘एक ही प्रकार या प्रकृति का’। 

ज़ेहनपोरा बौद्ध परिसर

Current Affairs 18-Feb-2026

हाल ही में कश्मीर के बारामूला ज़िले में स्थित ज़ेहनपोरा क्षेत्र में लगभग 2,000 वर्ष पुराने कुषाण काल से संबंधित बौद्ध स्तूपों और मठीय परिसर का वैज्ञानिक पद्धति से उत्खनन किया गया है।

राष्ट्रीय वस्त्र मंत्रिस्तरीय सम्मेलन, 2026

Current Affairs 18-Feb-2026

वस्त्र मंत्रालय द्वारा असम सरकार के सहयोग से राष्ट्रीय वस्त्र मंत्रिस्तरीय सम्मेलन 2026 का आरंभ 8 जनवरी से असम के गुवाहाटी में हुआ। 

नागौरी अश्वगंधा

Current Affairs 18-Feb-2026

केंद्र सरकार द्वारा नागौरी अश्वगंधा (Nagauri Ashwagandha) को भौगोलिक संकेतक (GI Tag) प्रदान किया गया है जिससे इसकी विशिष्ट पहचान और क्षेत्रीय महत्त्व को आधिकारिक मान्यता मिली है। 

SHINE योजना

Current Affairs 18-Feb-2026

भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) के 79वें स्थापना दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में SHINE योजना का शुभारंभ किया गया। 

SHINE योजना के बारे में

  • पूरा नाम: Standards Help Inform and Nurture Empowered Women (SHINE)
  • प्रवर्तक संस्था: भारतीय मानक ब्यूरो (BIS)
  • मुख्य उद्देश्य: भारत की गुणवत्तापूर्ण विकास यात्रा में महिलाओं को केंद्र में रखना और उन्हें मानकों, सुरक्षा एवं गुणवत्ता से जुड़े ज्ञान से सशक्त बनाना

प्रमुख विशेषताएँ

  • महिलाओं के लिए संरचित प्रशिक्षण कार्यक्रम
  • गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) और स्वयं सहायता समूहों (SHGs) के साथ जमीनी स्तर पर साझेदारी
  • स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप व्यावहारिक व समुदाय-आधारित कार्यक्रमों का संचालन
  • घरों, स्वयं सहायता समूहों और समुदायों में मानकों, सुरक्षा व गुणवत्ता के प्रति जागरूकता का प्रसार 
  • यह योजना महिलाओं को ऐसा व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करती है जो परिवारों की सुरक्षा सुनिश्चित करता है और आजीविका के अवसरों को सुदृढ़ करता है। 

भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) के बारे में 

  • स्थिति: भारत का राष्ट्रीय मानक निकाय (National Standards Body)
  • स्थापना: BIS अधिनियम, 2016 के तहत
  • उद्देश्य: वस्तुओं के मानकीकरण, अंकन एवं गुणवत्ता प्रमाणीकरण से जुड़ी गतिविधियों का सामंजस्यपूर्ण विकास सुनिश्चित करना
  • ऐतिहासिक पृष्ठभूमि: BIS, भारतीय मानक संस्थान (ISI) का उत्तरवर्ती है जिसकी स्थापना 1947 में गुणवत्ता नियंत्रण एवं औद्योगिक प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने हेतु की गई थी।
  • अंतरराष्ट्रीय भूमिका
    • इंटरनेशनल ऑर्गनाइज़ेशन फ़ॉर स्टैंडर्डाइज़ेशन (International Organization for Standardization: ISO)
    • इंटरनेशनल इलेक्ट्रोटेक्निकल कमीशन (International Electrotechnical Commission: IEC) में भारत का प्रतिनिधित्व करता है। 
  • नोडल मंत्रालय: उपभोक्ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय
  • मुख्यालय: नई दिल्ली तथा देशभर में क्षेत्रीय और शाखा कार्यालयों का नेटवर्क

हॉर्स्ट (Horst)

Important Terminology 18-Feb-2026

हॉर्स्ट भू-विज्ञान में एक उभरी हुई संरचना है, जो भ्रंशन (Faulting) की प्रक्रिया के कारण बनती है जब दो समानांतर भ्रंशों के बीच का भू-भाग विवर्तनिक बलों के कारण ऊपर उठ जाता है या आस-पास की जमीन नीचे धंस जाती है।

अमेज़ॅन की डंक रहित मधुमक्खियों को कानूनी अधिकार

Current Affairs 18-Feb-2026

हाल ही में, पेरू की नगरपालिकाओं द्वारा पारित ऐतिहासिक अध्यादेश के तहत अमेज़ॅन की डंक रहित मधुमक्खियों को कानूनी अधिकार प्रदान किए गए हैं। यह कदम एक वैश्विक रिकॉर्ड है क्योंकि ये दुनिया के पहले कीट हैं जिन्हें अस्तित्व और फलने-फूलने के अधिकार जैसी कानूनी मान्यता मिली है। 

भारत की जहाज निर्माण क्षमता को नई दिशा

Current Affairs 18-Feb-2026

भारत की घरेलू जहाज निर्माण क्षमता को सुदृढ़ करने और वैश्विक समुद्री बाजार में प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त दिलाने की दिशा में पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्रालय (MoPSW) ने दो प्रमुख पहलों ‘शिपबिल्डिंग फाइनेंशियल असिस्टेंस स्कीम (SBFAAS)’ और ‘शिपबिल्डिंग डेवलपमेंट स्कीम (SBDS)’ के संचालन दिशानिर्देश जारी किए हैं। ये योजनाएँ जहाज निर्माण उद्योग को प्रोत्साहन देंगी और भारत की समुद्री अर्थव्यवस्था को दीर्घकालिक मजबूती भी प्रदान करेंगी। 

आर्मी एंट प्रजाति

Current Affairs 18-Feb-2026

हाल ही में, कर्नाटक और ओडिशा के वैज्ञानिकों ने आंध्र प्रदेश के पूर्वी घाट क्षेत्र में आर्मी चींटियों की दो नई प्रजातियों एनीक्टस चित्तूरेन्सिस (Aenictus chittoorensis) तथा एनीक्टस लंकामालेंसिस (Aenictus lankamallensis) की पहचान की है।

अमेरिका–बांग्लादेश व्यापारिक समझौता और भारत के लिए निहितार्थ

Current Affairs 18-Feb-2026

अमेरिका एवं बांग्लादेश के बीच पारस्परिक व्यापार समझौते के अंतर्गत कुछ चयनित परिधान वस्तुओं पर शून्य पारस्परिक शुल्क (Zero Reciprocal Tariff) देने का प्रावधान किया गया है। इसने भारत के वस्त्र निर्यातकों के बीच चिंता की स्थिति उत्पन्न कर दी है।  

Current Affairs Quiz 1297
  • 18-Feb-2026
  • 05 Questions
  • Minutes
Current Affairs Quiz 657
  • 18-Feb-2026
  • 05 Questions
  • Minutes
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X