New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

अमेज़ॅन की डंक रहित मधुमक्खियों को कानूनी अधिकार

हाल ही में, पेरू की नगरपालिकाओं द्वारा पारित ऐतिहासिक अध्यादेश के तहत अमेज़ॅन की डंक रहित मधुमक्खियों को कानूनी अधिकार प्रदान किए गए हैं। यह कदम एक वैश्विक रिकॉर्ड है क्योंकि ये दुनिया के पहले कीट हैं जिन्हें अस्तित्व और फलने-फूलने के अधिकार जैसी कानूनी मान्यता मिली है। 

अमेज़ॅन की डंक रहित मधुमक्खियाँ के बारे में 

  • डंक रहित मधुमक्खियाँ ऐसे परागणकर्ता हैं जिनका डंक या तो अनुपस्थित होता है या निष्क्रिय होता है जिससे ये मनुष्यों के लिए हानिरहित होती हैं।
  • यह पृथ्वी पर पाई जाने वाली सबसे पुरानी मधुमक्खी प्रजातियों में से हैं जिनका अस्तित्व लगभग 80 मिलियन वर्षों से डायनासोर के युग से है।
  • यह उष्णकटिबंधीय वनों में पाई जाती हैं, विशेषकर अमेज़न वर्षावन में, जहाँ लगभग 170 प्रजातियाँ पाई जाती हैं।
  • ये मधुमक्खियाँ अमेज़न के 80% से अधिक वनस्पतियों के परागण में योगदान देती हैं और कॉफी, कोको, एवोकाडो एवं ब्लूबेरी जैसी महत्वपूर्ण फसलों के लिए अनिवार्य हैं।
  • ये स्वदेशी समुदायों, जैसे- अशानिका एवं कुकामा-कुकामिरिया की सांस्कृतिक, औषधीय व आध्यात्मिक परंपराओं में गहराई से जुड़ी हैं। 

कानूनी अधिकार और उनका महत्व

  • यह कानूनी मान्यता मधुमक्खियों को उनके अस्तित्व, स्वस्थ आबादी बनाए रखने, प्राकृतिक चक्रों को पुनर्जीवित करने और प्रदूषण मुक्त आवास में रहने के अधिकार प्रदान करती है। खतरे की स्थिति में इन्हें कानूनी प्रतिनिधित्व का अधिकार भी दिया गया है।
  • यह कदम प्रकृति के अधिकारों के क्षेत्र में एक नया अध्याय खोलता है और पर्यावरण संरक्षण को मानव-केंद्रित दृष्टिकोण से पारिस्थितिकी-केंद्रित दृष्टिकोण की ओर ले जाता है।
  • कानूनी मान्यता वनों की कटाई, प्रदूषण एवं पर्यावास विनाश के खिलाफ कानूनी साधन प्रदान करती है जिससे पर्यावरणीय संरक्षण में मजबूती आती है। 
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X