Current Affairs 13-Feb-2026
भारत के माल ढुलाई (फ्रेट) क्षेत्र को लेकर एक गंभीर चेतावनी सामने आई है। Smart Freight Centre India (SFC India) द्वारा The Energy and Resources Institute (TERI) और Indian Institute of Management Bangalore (IIM-बेंगलुरु) के सहयोग से जारी श्वेतपत्र में कहा गया है कि यदि इस क्षेत्र में तत्काल संरचनात्मक सुधार नहीं किए गए, तो 2047 तक कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन में लगभग 400 प्रतिशत वृद्धि हो सकती है।
Current Affairs 13-Feb-2026
संसद में हाल ही में पारित ‘शांति अधिनियम’ ने भारत के परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में बड़ा संरचनात्मक बदलाव किया है। इस कानून के माध्यम से निजी कंपनियों को परमाणु ऊर्जा संयंत्र संचालित करने की अनुमति दी गई है और परमाणु दायित्व ढांचे में महत्वपूर्ण संशोधन किए गए हैं। इसे भारत की ऊर्जा नीति में ऐतिहासिक बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।
Important Terminology 13-Feb-2026
ट्रॉपोपॉज़ वायुमंडल में क्षोभमंडल और समतापमंडल के बीच स्थित सीमा परत है। इस स्तर पर ऊँचाई के साथ तापमान में गिरावट रुक जाती है। इसकी ऊँचाई स्थान और अक्षांश के अनुसार बदलती है तथा यह मौसमीय घटनाओं की ऊपरी सीमा को दर्शाती है।
Current Affairs 13-Feb-2026
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का वर्ष 2026 का पहला प्रक्षेपण असफल रहा। 12 जनवरी को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से 16 उपग्रहों (सैटेलाइट) को प्रक्षेपित करने वाला पी.एस.एल.वी.-सी62 (PSLV-C62) मिशन लॉन्चिंग के तीसरे चरण में समस्या के कारण अपनी निर्धारित कक्षा तक पहुँचने में सफल नहीं हो पाया। यह PSLV की 64वीं उड़ान थी।
Current Affairs 13-Feb-2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रूस के खिलाफ कड़े प्रतिबंधों से जुड़े सैंक्शनिंग रशिया एक्ट 2025 को मंजूरी दी है। इस विधेयक में यह प्रावधान है कि जो देश जानबूझकर रूसी मूल के यूरेनियम और पेट्रोलियम उत्पादों का व्यापार करते हैं, उनसे आने वाली वस्तुओं व सेवाओं पर 500% तक का भारी टैरिफ लगाया जाएगा।
Current Affairs 13-Feb-2026
हाल ही में, केंद्र सरकार में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (DST) के स्वायत्त संस्थान ‘रमन अनुसंधान संस्थान (RRI)’ के शोधकर्ताओं ने रमन ड्रिवन स्पिन नॉइज़ स्पेक्ट्रोस्कोपी (RDSNS) नामक एक तकनीक का प्रदर्शन किया है।
Current Affairs 13-Feb-2026
हाल ही में, नासा (NASA) के Imaging X-ray Polarization Explorer (IXPE) मिशन ने इतिहास में पहली बार किसी श्वेत बौना प्रणाली (White Dwarf System) की आंतरिक बनावट का विश्लेषण किया है। इस शोध के दौरान EX Hydrae नामक द्वितारा तंत्र में गैस की गतिशीलता और एक्स-रे उत्सर्जन से जुड़ी कई नई व चौंकाने वाली जानकारियाँ सामने आई हैं।
Youtube Videos 13-Feb-2026
Our support team will be happy to assist you!