Current Affairs 16-Feb-2026
हैदराबाद स्थित नैटको फार्मा को हाल ही में केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) से भारत में जेनेरिक सेमाग्लूटाइड इंजेक्शन के निर्माण एवं विपणन की अनुमति मिली है।
Current Affairs 16-Feb-2026
अफ्रीका फाइनेंस कॉर्पोरेशन (AFC) की नई रिपोर्ट के अनुसार, वैश्विक भू-राजनीतिक तनावों और व्यापार विभाजन के बढ़ते प्रभाव के चलते अफ्रीका के विशाल खनिज भंडार रणनीतिक रूप से और भी महत्वपूर्ण हो गए हैं।
Current Affairs 16-Feb-2026
हाल ही में École Française d’Extrême-Orient (EFEO) और लुसाने विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने मिस्र के थीबन नेक्रोपोलिस (वैली ऑफ द किंग्स) में एक युगांतरकारी खोज की है। यहाँ की छह प्राचीन कब्रों के भीतर तमिल-ब्राह्मी, संस्कृत और प्राकृत भाषा में लगभग 30 नए अभिलेखों का दस्तावेजीकरण किया गया है।
Current Affairs 16-Feb-2026
भारत में लागू की गई नई श्रम संहिताएँ श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा और वित्तीय समावेशन को सुदृढ़ करने की दिशा में एक संरचनात्मक सुधार का संकेत देती हैं। बिखरे एवं जटिल श्रम कानूनों को एकीकृत कर इन्हें अधिक आधुनिक, पारदर्शी एवं संगठित ढाँचे में परिवर्तित किया गया है। इनका उद्देश्य केवल प्रशासनिक सरलीकरण नहीं है, बल्कि रोजगार व्यवस्था में आय-सुरक्षा, दीर्घकालिक संरक्षण एवं सामाजिक कल्याण को स्थायी रूप से शामिल करना है।
Important Terminology 16-Feb-2026
हिलोक्लाइमेट वह जलवायु है, जो पहाड़ी क्षेत्रों में विशेष रूप से पाई जाती है। इसमें ऊँचाई, ढलान और पर्वतों के स्वरूप के कारण तापमान, वर्षा, आर्द्रता और हवा का पैटर्न मैदानों से अलग होता है। यह पर्वतीय कृषि, वनस्पति, जीव-जंतु और मानव जीवन पर प्रभाव डालता है।
Current Affairs 16-Feb-2026
भारत की विकास गाथा एक ऐतिहासिक मोड़ पर खड़ी है। विगत दशकों में भारत का प्राथमिक लक्ष्य ‘डिजिटल डिवाइड’ को पाटना था और यह मिशन 97 करोड़ इंटरनेट कनेक्शन और 85% स्मार्टफोन पैठ के साथ सफल रहा है। हालंकि, आर्थिक सर्वेक्षण 2025–26 एक नई और भयावह चुनौती ‘डिजिटल ऋण (Digital Debt)’ की ओर संकेत करता है।
Current Affairs 16-Feb-2026
रक्षा मंत्रालय ने भारतीय तटरक्षक बल की परिचालन क्षमता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (Hindustan Aeronautics Limited: HAL) के साथ ₹2,312 करोड़ का अनुबंध किया है। इस समझौते के तहत तटरक्षक बल के लिए आठ डॉर्नियर (Dornier 228) विमान खरीदे जाएंगे। यह सौदा स्वदेशी रक्षा निर्माण को प्रोत्साहन देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Current Affairs 16-Feb-2026
बैक्टीरिया के आपसी संचार प्रणाली को ‘क्वोरम सेंसिंग’ (Quorum Sensing) कहा जाता है। यह आधुनिक चिकित्सा विज्ञान के लिए अत्यंत क्रांतिकारी साबित हो सकती है। साथ ही, यह पारंपरिक एंटीबायोटिक्स पर निर्भरता कम करते हुए एंटी-क्वोरम सेंसिंग आधारित उपचार विकसित करने की दिशा में नए अवसर प्रदान करती है।
Current Affairs 16-Feb-2026
प्रधानमंत्री के नए कार्यालय परिसर ‘सेवा तीर्थ’ की वास्तुकला 12वीं शताब्दी के चेन्नाकेशव मंदिर की विशिष्टताओं से प्रेरित होकर भारतीय स्थापत्य परंपरा में तैयार की गई है।
Youtube Videos 16-Feb-2026
Youtube Videos 16-Feb-2026
Our support team will be happy to assist you!