एक जनपद एक उत्पाद के तहत 12 नए उत्पाद शामिल

चर्चा में क्यों?

  • उत्तर प्रदेश सरकार ने अपनी प्रमुख योजना एक जनपद एक उत्पाद के तहत 12 नए उत्पादों को शामिल किया है। 
  • इससे अब राज्य के 75 जिलों में कुल 74 उत्पाद सूचीबद्ध हो गए हैं।  

शामिल किए गए 12 नए उत्पाद 

जिला

नया ODOP उत्पाद

बागपत

कृषि उपकरण और सहायक सामग्री

सहारनपुर

होजरी उत्पाद (Hosiery Products)

फिरोजाबाद

खाद्य प्रसंस्करण (Food Processing)

गाज़ियाबाद

धातु उत्पाद और वस्त्र/परिधान उत्पाद

अमरोहा

धातु एवं लकड़ी के हस्तशिल्प

आगरा

पेठा उद्योग और सभी प्रकार के फुटवेयर

हमीरपुर

धातु उत्पाद

बरेली

लकड़ी के उत्पाद

एटा

चिकोरी उत्पाद (Chicory Products)

प्रतापगढ़

खाद्य प्रसंस्करण

बिजनौर

मूंज व संबंधित उत्पाद

बलिया

सत्तू उत्पाद

एक जनपद एक उत्पाद (ODOP – One District One Product):

  • योजना उत्तर प्रदेश सरकार की एक महत्वाकांक्षी पहल है।
  • यह योजना न केवल स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को सहायता प्रदान करती है, बल्कि स्थानीय रोजगार, निर्यात और आर्थिक विकास को भी बढ़ावा देती है।

एक जनपद एक उत्पाद (ODOP) योजना:

बिंदु

विवरण

शुरुआत

वर्ष 2018 में

लाभार्थी

स्थानीय कारीगर, शिल्पकार, छोटे उद्यमी, MSMEs

प्रभाव क्षेत्र

प्रत्येक जनपद (75 जिले)

प्रेरणा स्रोत

जापान की "One Village One Product (OVOP)" योजना से


प्रश्न.  उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा एक जनपद एक उत्पाद (ODOP) योजना की शुरुआत किस वर्ष की गई थी?

(a) 2016

(b) 2017

(c) 2018

(d) 2019

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT