भारत के ओलंपियन निशानेबाज ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर ने कज़ाकिस्तान के श्यामकेंट में आयोजित 16वीं एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप 2025 में 50 मीटर राइफल थ्री-पोज़िशन स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया।
प्रमुख बिंदु
व्यक्तिगत स्वर्ण पदक
ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर (24 वर्ष) ने 462.5 अंकों के साथ 50 मीटर राइफल 3-पोज़िशन का स्वर्ण पदक जीता।
उन्होंने चीन के झाओ वेन्यू (462.0 अंक) को 0.5 अंक से हराया।
जापान के नाओया ओकाडा ने 445.8 अंकों के साथ कांस्य पदक जीता।
यह तोमर का एशियाई चैंपियनशिप में दूसरा व्यक्तिगत स्वर्ण है। इससे पहले उन्होंने 2023 में कोरिया के चांगवोन में खिताब जीता था।
टीम स्पर्धा
भारतीय पुरुष टीम (ऐश्वर्या तोमर, चैन सिंह, अखिल श्योराण) ने 50 मीटर राइफल 3-पोज़िशन टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता।
चीन ने 1750 अंकों के साथ स्वर्ण, भारत ने 1747 अंकों के साथ रजत और कोरिया ने 1740 अंकों के साथ कांस्य पदक जीता।
जूनियर श्रेणी
भारत के एड्रियन करमाकर ने 463.8 अंकों के साथ एशियाई रिकॉर्ड बनाते हुए जूनियर खिताब जीता।
भारत के वेदांत वाघमारे ने कांस्य पदक (448.8) जीता।
जूनियर टीम (एड्रियन, वेदांत, रोहित कन्यान) ने स्वर्ण पदक हासिल किया।
भारत का समग्र प्रदर्शन
भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 26 स्वर्ण, 9 रजत और 11 कांस्य पदक जीतकर पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया।
प्रश्न :-16वीं एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप 2025 का आयोजन कहाँ हुआ ?