New
GS Foundation (P+M) - Delhi: 30 July, 11:30 AM Raksha Bandhan Offer UPTO 75% Off, Valid Till : 6th Aug 2025 GS Foundation (P+M) - Prayagraj: 30th July, 8:00 AM Raksha Bandhan Offer UPTO 75% Off, Valid Till : 6th Aug 2025 GS Foundation (P+M) - Delhi: 30 July, 11:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj: 30th July, 8:00 AM

2025 अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप

चर्चा में क्यों ?

  • 2025 अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारतीय महिला पहलवानों ने अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए कुल 5 पदक (2 स्वर्ण, 2 रजत, 1 कांस्य) हासिल किए। 
  • यह प्रदर्शन भारत की युवा महिला प्रतिभाओं की बढ़ती ताकत और कुश्ती में उनके वर्चस्व को दर्शाता है।

भारत की रचना और अश्विनी ने दिलाए दो स्वर्ण पदक

  • 43 किलोग्राम वर्ग में भारत की रचना ने चीन की शिन हुआंग को 3-0 से पराजित कर स्वर्ण पदक जीता।
  • 65 किलोग्राम वर्ग में अश्विनी विश्नोई ने उज़्बेकिस्तान की मुखय्यो राखिमजोनोवा को 3-0 से मात देकर दूसरा स्वर्ण भारत की झोली में डाला।

दो रजत पदक—मोनी और काजल का संघर्ष

  • 57 किग्रा वर्ग में मोनी ने कज़ाकिस्तान की मदखिया उस्मानोव के विरुद्ध कड़ा मुकाबला किया, परन्तु 5-6 से हार के साथ उन्हें रजत से संतोष करना पड़ा।
  • 73 किग्रा वर्ग में काजल ने चीन की वेनजिन किउ के विरुद्ध चुनौती पेश की, लेकिन फाइनल में हारकर दूसरा रजत भारत को दिलाया।

कोमल वर्मा ने दिलाया कांस्य पदक

  • 49 किग्रा फ्रीस्टाइल में कोमल वर्मा ने यूडब्ल्यूडब्ल्यू की पहलवान अनहेलिना बुर्किना को 8-3 से हराकर कांस्य पदक जीता।

महत्त्वपूर्ण तथ्य (Facts in Brief):-

पदक विजेता

भार वर्ग

देश / विरोधी

परिणाम

पदक

रचना

43 किग्रा

चीन की शिन हुआंग

3-0

स्वर्ण

अश्विनी विश्नोई

65 किग्रा

उज़्बेकिस्तान की मुखय्यो

3-0

स्वर्ण

मोनी

57 किग्रा

कज़ाकिस्तान की उस्मानोव

5-6

रजत

काजल

73 किग्रा

चीन की वेनजिन किउ

हार

रजत

कोमल वर्मा

49 किग्रा

अनहेलिना बुर्किना

8-3

कांस्य


प्रश्न . 2025 अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन कहाँ हुआ ?

(a) नई दिल्ली

(b) टोक्यो

(c) एथेंस

(d) कजाकिस्तान

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR