New
Final Result - UPSC CSE Result, 2025 GS Foundation (P+M) - Delhi : 23rd March 2026, 11:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 17th March 2026 Final Result - UPSC CSE Result, 2025 GS Foundation (P+M) - Delhi : 23rd March 2026, 11:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 17th March 2026

अरुण और वरुण के 3 नए चंद्रमा की खोज 

प्रारम्भिक परीक्षा – अरुण और वरुण के 3 नए चंद्रमा की खोज 
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर- 1 (भूगोल)

संदर्भ 

  • हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ (IAU) ने अरुण (Uranus) और वरुण (Neptune) के 3 नए चंद्रमाओं की खोज की।

Uranus

प्रमुख बिंदु :-

  • इन नए चंद्रमाओं को जमीन-आधारित दूरबीनों के द्वारा देखा गया है।
  • इन चंद्रमाओं में से एक अरुण (Uranus) के और दो वरुण (Neptune)  के चारों ओर परिक्रमा कर रहे हैं।
  • अरुण (Uranus) के नए चंद्रमा को S/2023 U1 नाम दिया गया है। 
  • वरुण (Neptune)  के नए चंद्रमाओं को S/2002 N5 और S/2021 N1 नाम दिया गया है।

यूरेनस का नया उपग्रह /चंद्रमा S/2023 U1 :-

  • यह लगभग 5 मील (8 किलोमीटर) चौड़ा है। 
  • यह सौर मंडल में सबसे छोटे चंद्रमाओं में से एक है। 
  • इसे यूरेनस के चारों ओर परिक्रमा करने में लगभग 680 दिन लगते हैं। 
  • यूरेनस ग्रह की कुल चंद्रमा संख्या अब 28 हो गई है। 
  • इस चन्द्रमा का नाम भविष्य में शेक्सपियर के नाटकों के एक चरित्र के नाम पर रखा जाएगा। 

नेप्च्यून के नए उपग्रह /चंद्रमा, S/2002 N5 और S/2021 N1:-

  • नेप्च्यून का नए उपग्रह /चंद्रमा, S/2002 N5 14.3 मील (23 किमी) चौड़ा है तथा S/2021 N1 - 8.7 मील (14 किमी) चौड़ा है। 
  • S/2021 N1 को नेप्च्यून की परिक्रमा करने में लगभग 9 साल लगते हैं, जबकि S/2002 N5 को लगभग 27 साल लगते हैं। 
  • नेप्च्यून के अब 16 चंद्रमा हो गए हैं। 
  • नेप्च्यून के इन चंद्रमाओं का नाम नेरिड्स के नाम पर रखा जाएगा 
    • नेरिड्स :- यह ग्रीक पौराणिक कथाओं के समुद्री देवता नेरेस की बेटियां हैं।

उपग्रह या चन्द्रमा :-

  • यह एक खगोलीय पिंड है, जो ग्रहों के चारों ओर उसी प्रकार चक्कर लगाता है, जिस प्रकार ग्रह सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाते हैं।
  • मानव-निर्मित उपग्रह एक कृत्रिम पिंड होते हैं । 
  • इसे वैज्ञानिकों के द्वारा बनाया जाता है। 
  • इसका उपयोग ब्रह्मांड के बारे में जानकारी प्राप्त करने एवं पृथ्वी पर संचार माध्यम के लिए किया जाता है। 
  • अंतरिक्ष में उपस्थित कुछ भारतीय उपग्रह इनसेट, आई.आर.एस., एड्सैट इत्यादि है।

सौरमंडल में सर्वाधिक चन्द्रमा वाले ग्रह :-

  • IAU के अनुसार, शनि ग्रह सौरमंडल का सबसे अधिक 145  चन्द्रमा वाला ग्रह है। 
  • बृहस्पति दूसरा सौरमंडल का सबसे अधिक 92 चन्द्रमा वाला ग्रह है। 

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न : निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

  1. हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ (IAU) ने यूरेनस और नेपच्यून के 3 नए चंद्रमाओं की खोज की है। 
  2. यूरेनस के नए चंद्रमा का नाम S/2023 U1 रखा गया है तथा नेप्च्यून के नए चंद्रमाओं का नाम S/2002 N5 और S/2021 N1 रखा गया है।
  3. यूरेनस का नया चंद्रमा सौर मंडल में सबसे बड़े चंद्रमाओं में से एक है। 

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

(a) केवल एक 

(b) केवल दो

(c) सभी तीन 

(d) कोई भी नहीं  

उत्तर (b)

स्रोत : LIVE SCIENCE

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X